Management 1
ज्योतिष जानकारी राशिफल

मैनेजमेंट मास्टर होते हैं ये 3 राशि के लोग, प्रबंधन के क्षेत्र में अपार सफलता करते हैं हासिल : Management

Management : करियर बनाने की बात आती है, तो एमबीए ज्यादातर लोगों की खास पसंद में से एक है। एमबीए या किसी भी प्रबंधन के कोर्स को करना आसान हो सकता है, लेकिन उसके बाद सफल होना इतना सरल नहीं होता। यही वजह है कि तमाम लोग ऐसे कोर्सेज करने के बाद भी नौकरी के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं।

Management 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

दरअसल मैनेजमेंट एक ऐसा गुण होता है, जो कभी पैदा नहीं किया जा सकता। ये जन्म से ही कुछ लोगों में मौजूद होता है। ऐसे लोग जब प्रबंधन में कोई कोर्स करते हैं तो अपने इस गुण को और ज्यादा निखार लेते हैं। ये लोग प्रबन्धन के क्षेत्र में कम समय में अपार सफलता हासिल करते हैं और सरकारी और प्राइवेट दोनों नौकरियों में उच्च पदों पर पहुंचते हैं। यहां जानिए ऐसी 3 राशियों के बारे में जिनके लिए प्रबंन्धन का क्षेत्र कैरियर का सटीक विकल्प है और वे इस क्षेत्र में तेजी से बड़ा मुकाम हासिल करते हैं।

मेष राशि
इस राशि पर सूर्य ग्रह उच्च तथा मंगल ग्रह स्वराशि के होते हैं। राज्य स्थान या लग्न में सूर्य प्रमुख प्रशासक के पद पर ले जाता है। इन लोगों में प्रबंन्धन का गुण जन्म से होता है। ऐसे लोग प्राइवेट नौकरी में शीर्ष पदों पर पहुंचते हैं और अगर ये सरकारी नौकरी की तैयारी करें तो कलेक्टर जैसे पद को भी हासिल कर सकते हैं। ये लोग राजनीति में भी काफी सफल होते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग भी गजब के मैनेजमेंट गुरू होते हैं। इनकी राशि का स्वामी सूर्य और भाग्य और सुख का स्वामी मंगल होता है। ये लोग प्रशासक, प्रमुख और नेतृत्व से जुड़े कार्य को बहुत अच्छी तरह से करते हैं। हालांकि कई बार ये लोग अपनी क्षमता के मुताबिक चीजें हासिल नहीं कर पाते क्योंकि इस राशि के तीनों केन्द्र में कोई ग्रह उच्च राशि का नहीं होता है।

वृश्चिक राशि
ये राशि कम समय में बड़ी सफलता हासिल करने वाली राशियों में से एक है। इसके राज्य स्थान मे सूर्य की राशि होती है। इस राशि के सभी त्रिकोण में उच्च राशियां होती हैं। यही वजह है कि इस राशि के लोग बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं और जल्द ही सफलता की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं। सेना, पुलिस, कलेक्टर जैसे पदों पर ये बेहतरीन भूमिका निभाते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Management
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in