Makar Sankranti
ज्योतिष जानकारी राशिफल व्रत एवं त्यौहार

Makar Sankranti : धन की नहीं होगी कमी, मकर संक्राति पर जरूर करें काम

new year banner 2022 mob ganeshavoice.in Makar Sankranti : धन की नहीं होगी कमी, मकर संक्राति पर जरूर करें काम

Makar Sankranti 14 january 2022

Makar Sankranti : भारतीय पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति (Makar Sankranti)  पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का त्योहार इस बार यह 14 जनवरी 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य का गोचर इस दिन दोपहर 02.29 बजे होगा। मकर संक्राति (Makar Sankranti) पर दान और स्नान का खास महत्व होता है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। ऐेसे में जानते हैं कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर किन चीजों का दान शुभ रहेगा।

Makar Sankranti 2022 : जरुर करें दान

Makar Sankranti
Makar Sankranti

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खिचड़ी-
मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करना शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन खिचड़ी खाना भी बेहद शुभ माना गया है।

गुड़-
इस दिन गुड़ दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसके दान से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है।

Rats Problem घर में अचानक बढ़ गए हैं चूहे तो हो जाएं सावधान, देते हैं ये भयानक संकेत

तेल-
मकर संक्रांति के दिन तेल का दान करना बेहद शुभ माना गया है। दरअसल तेल-दान से शनि देव की विशेष कृपा मिलती है।

काले तिल-
मकर संक्राति पर तिल का दान अच्छा माना गया है, क्योंकि इस दिन काले तिल का दान करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

Surya Gochar इन लोगों के आने वाले हैं अच्छे दिन, मिल सकती है खुशखबरी!

घी-
मकर संक्रांति के दिन घी का दान करने से रोजगार और करियर में तरक्की होती है।

पांच तरह के अनाज-
इस दिन पांच तरह के अनाज दान करना मंगलदायी होता है। इससे हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है।

नमक-
मकर संक्रांति पर नमक का दान शुभ माना गया है। इस दिन नमक का नया पैकेट दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

Safed abir ke Upay बहुत अचूक है अबीर का यह उपाय, आसानी से मिलेगी नौकरी

कंबल-
मकर संक्रांति के दिन जरुरतमंद व्यक्ति को कंबल का दान भी शुभ होता है। काले कंबल का दान करने से शनि-राहु के दोष से मुक्ति मिलती है।

नए कपड़े-
मकर संक्रांति पर गरीब या जरूरतमंदों को नए कपड़े दान करना शुभ माना गया है।

रेवड़ी-
मकर संक्रांति के अवसर पर रेवड़ी का दान भी शुभ होता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in