1581747120 0515 1
चमत्कारी उपाय राशिफल लाल किताब

Lal Kitab : पत्थर की घट्टी घर में रखने से होता है ये चमत्कारिक फायदा

Lal Kitab : लाल किताब में घर में पत्थर की चक्की रखने की सलाह दी जाती है जिसे घट्टी कहते हैं। यह घट्टी बहुत ही चमत्कारिक लाभ देती है। यह घट्टी क्यों रखते हैं यह जाना भी जरूरी है। आओ जानते हैं कि चक्की रखने के क्या हैं फायदे।

1581747120 0515 1

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

1. चक्की के दो पाट या दो गोल पत्‍थर होते हैं। एक को बुध और दूसरे को शुक्र मान लीजिये। चक्की के नीचे वाला पत्‍थर शुक्र और ऊपर वाला पत्थर बुध है।

2. बुध और शुक्र खाना नंबर 7 के मालिक हैं और घट्टी के बीच में जो कील होती है वह खाना नंबर 8 में होती है।

3. लाल किताब का 7वां घर वैवाहिक जीवन तथा गृहस्थी के हालात को बताता है। शुक्र स्त्री सुख, धन, संपत्ति और ऐश्‍वर्य का मालिक है और बुध व्यापार, नौकरी और अकल का मालिक है। दोनों के बगैर गृहस्थी चलना मुश्किल है।

जल्‍द शुरू होंगे इन राशि वालों के अच्‍छे दिन, बन रही बुध और शुक्र की युति 

4. लाल किताब के मुताबिक गृहस्थ की चक्की खाना नंबर 7 में चलती है। चक्की के नीचे का पत्‍थर स्थिर रहता है और घूमने वाला पत्थर बुध है। इसकी कील खाना नंबर 8 में होती है।

5. सप्तम भाव का कारक बुध तथा भावेश शुक्र है। शुक्र को धरती और रिजक (धन) कहा गया है। बुध को अकाश और अकल कहा गया है। इस चक्की की कीली अर्थात धुरी आठवां घर होता है, जो शनि और मंगल का घर है। आठवें घर के ग्रह गोचर या वर्षफल में जब लग्न या अष्टम भाव में आएंगे तो आपसी संबंधों के फलस्वरूप शुभाशुभ फल देने में सक्षम होंगे।

shradh 2021 : इस स्तोत्र को करने से मिलता है पितरों से मनचाहा वरदान

6. यदि आपकी कुंडली में बुध और शुक्र के हालात सही नहीं है तो किसी लाल किताब के विशेषज्ञ को कुंडली दिखाकर यह चक्की घर में रखेंगे तो हालात सही हो जाएंगे। यह चक्की या घट्टी आपकी गृहस्थी को बेहतर रूप में चलाने में सक्षम है। इसे घर में रखने से गृहस्थी को नजर नहीं लगती है।

7. यदि आपकी कुंडली के 12वें भाव में सूर्य हो या शुक्र और बुध साथ में बैठे हों और यह अशुभ हो रहे हों तो घर में एक चक्की जरूर रखें।

8. यदि बुध को शुक्र की या शुक्र को बुध की मदद नहीं मिल रही हो तो भी घर में चक्की रखें।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged lal kitab, पत्थर की घट्टी
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in