black sari 1 ganeshavoice.in करवा चौथ पर ऐसे रंग के कपड़े पहनने से हो सकता है अशुभ : Karwa Chauth 2021
जीवन मंत्र राशिफल व्रत एवं त्यौहार

करवा चौथ पर ऐसे रंग के कपड़े पहनने से हो सकता है अशुभ : Karwa Chauth 2021

Karwa Chauth 2021 : करवा चौथ (Karwa Chauth 2021)  का पर्व विवाहित महिलाओं का सबसे प्रिय पर्व और व्रत है। विवाहित महिलाएं (married woman) अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखती हैं। समय बदलने के साथ साथ इस पर्व को मनाए जाने की परंपराएं भी बदल रही है। विवाहित स्त्री (married woman) जहां इस पर्व पर जमकर खरीदारी करती हैं, वहीं फैशन को अपनाते हुए अपने लिए कुछ ऐसे रंगों के कपड़ों का चयन कर लेती हैं, जो किसी भी विवाहित स्त्री (married woman) के लिए उत्तम नहीं माने जाते हैं।

black sari 1 ganeshavoice.in करवा चौथ पर ऐसे रंग के कपड़े पहनने से हो सकता है अशुभ : Karwa Chauth 2021

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

आज इस आर्टिकल में हम यही बताने की कोशिश कर रहे हैं, कि करवा चौथ व्रत पर विवाहित महिलाओं को अपने लिए किस तरह के वस्त्र और रंगों के कपड़ों का चयन करना चाहिए। करवा चौथ के दिन यदि इन रंगों के वस्त्रों का चयन किया जाता है तो उनके और उनके वैवाहिक जीवन के लिए अशुभ साबित हो सकता है।

काला रंग
काल रंग शुभता का परिचायक नहीं है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के दौरान काले रंग को धारण करना शुभ नहीं माना जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं को काले रंग के कपड़े बिल्कुल भी नहीं पहनने चाहिए।

खुशियों से भर जाएगा पूरा घर, यदि कार्तिक मास में करेंगे ये उपाय 

सफेद रंग
सफेद रंग के वस्त्रों को विधवा महिला धारण करती है। ऐसी मान्यता है कि सुहागन महिलाओं को सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ये रंग वैसे तो शांति का प्रतीक माना जाता है। श्रृंगार के किसी पर्व पर सफेद रंग के कपड़ों को पहनना वर्जित माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के दिन महिलाओं को सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

भूरा रंग
जिस प्रकार काला रंग शुभता का प्रतीक नहीं होता है, वैसे ही भूरा रंग का चयन करना भी शुभ नहीं माना जाता है। भूरे रंग को उदासी भरा रंग माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के दिन भूरे रंग के कपड़ों को पहनना वर्जित माना जाता है। यही कारण है कि भारत में कुछ जगहों पर करवा चौथ पर भूरे रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।

किस्मत देगी पूरा साथ यदि करवा चौथ पर राशि अनुसार करेंगे पूजा और उपाय

शुभ रंग
करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रियों के लिए लाल, गुलाबी, पीला, हरा, महरून रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं इन्हीं में से किसी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। ये रंग विवाहिताओं के लिए शुभ होते हैं। पूजा के समय लाल रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है।

पुरुष भी करें अपने लिए वस्त्रों का चयन
करवा चौथ पर्व पर अपनी जीवन संगिनी का साथ देने के लिए पुरुषों को भी आगे आना चाहिए, आखिर महिलाएं उनके लिए ही तो यह व्रत रखती हैं। इस पर्व पर पुरुषों को भी ऐसे रंगों के व्रस्त्र धारण करने चाहिए, जो शुभता के परिचायक हों। इसके अलावा करवा चौथ पर्व पर कार्य में भी महिलाओं का हाथ बंटाना चाहिए।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in