Hariyali Teej 2021 :सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में चारों तरफ माहौल खुशनुमा होता है। पूरी प्रकृति हरियाली से अपना श्रंगार कर लेती है। इस पूरे सावन के महीने में ढेरों व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक हरियाली तीज का त्योहार है।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
कल यानि 11 अगस्त को हरियाली तीज पर्व मनाया जाएगा। हरियाली तीज महिलाओं और कन्याओं के लिए सौभाग्य का दिन माना जाता है मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती और महादेव का मिलन हुआ था। इस दिन महिलाएं साज श्रंगार करके महादेव पार्वती का पूजन करती हैं और अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना करती हैं। इसके बाद महिलाएं मिलकर महादेव और पार्वती माता के मिलन का उत्सव मनाती हैं।
भोलेनाथ का ऐसा मंदिर जहां अपना स्थान बदलता है शिवलिंग, हैरान करने वाली जानकारी
मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव को विवाह के लिए तैयार करने के लिए कठोर तप किया था और उनके तप से प्रसन्न होकर शिव जी ने कहा था कि इस दिन जो भी स्त्री पूरी निष्ठा से मेरा व्रत और पूजन करेगी, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी, वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और अचल सुहाग की प्राप्ति होगी। तभी से ये दिन महिलाओं और कन्याओं के लिए बहुत खास हो गया। हरियाली तीज के दिन हर महिला को श्रंगार करते समय 5 बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए वर्ना उनका श्रंगार अधूरा माना जाता है।
लव पार्टनर के साथ डेट करने को लेकर उत्सुक रहते हैं इन राशि के लोग :
हरे वस्त्र
सावन के महीने में पूरी प्रकृति हरी भरी होती है, इसके अलावा हरा रंग शांति का प्रतीक होता है। इसलिए तीज के दिन हर महिला को हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। सावन के महीने में ये आंखों को राहत पहुंचाता है, साथ ही काफी शुभ माना जाता है।
हरी चूड़ियां
हिंदू धर्म में चूड़ियों को श्रंगार का खास हिस्सा माना जाता है। हरियाली तीज के दिन हरे रंग की चूड़ियों को वैवाहिक जीवन की खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए हरी चूड़ियां जरूर पहननी चाहिए।
भाई की सलामती के लिए राशि के अनुसार चुनिए राखी का रंग : Raksha Bandhan 2021
मेहंदी
मेहंदी को 16 श्रंगारों में से एक माना गया है। साथ ही मेहंदी महिलाओं के लिए सौभाग्य का प्रतीक होती है। अपने सौभाग्य को जगाने के लिए लिए इस दिन मेहंदी जरूर लगाएं। आप अरेबिक, फ्लोरल मेहंदी, भरवां मेहंदी की डिजायन लगवा सकती हैं।
बिंदी
महिलाओं के श्रृंगार में माथे पर बिंदी का भी अपना अलग महत्व है। बिंदी महिलाओं के सौंदर्य को निखारने का काम करती है, साथ ही ये 16 श्रृंगार का अहम हिस्सा है। हरियाली तीज पर आप हरी ड्रेस के साथ हरे रंग की बिंदी लगाएं।
छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा, यदि आज कर लिए ये उपाय ! Mangalwar Ke Upay
सिंदूर
सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। तमाम महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करके लंबी मांग भरती हैं। हरियाली तीज के दिन मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करके अपने मांग में सिंदूर भरें और मातारानी से पति को दीर्घायु देने और अपने जीवन को सुखमय बनाने की प्रार्थना करें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।