cow 1
ज्योतिष जानकारी रावण संहिता राशिफल

गाय Cow से जुड़े इन आसान उपायों से दूर होती है किसी भी तरह की परेशानी

हिंदू धर्म में गाय Cow को परम पवित्र माना गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का वास होता है। जिस घर में गाय की पूजा की जाती है, वहां किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहती। मान्यता है कि गोसेवा से न सिर्फ इस जन्म के बल्कि पूर्व जन्म के दोष भी दूर हो जाते हैं।

cow 1

गाय से जुड़े कई ज्योतिषीय उपाय हमारे ज्योतिष ग्रंथों में मिलते हैं, जिन्हें करने से ग्रहों से संबंधित अशुभ फल कम होते हैं, साथ ही लाइफ की अन्य परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

1. प्रत्येक सुबह जब आपके घर में भोजन बनना प्रारंभ हो तो सबसे पहले बनाइ गई रोटी को आप गोमाता के नाम से निकाल दें और भोजन करने से पूर्व गोमाता को खिलाएं।
2. प्रत्येक पूजा और मांगलिक कार्यों में गोमाता या उनसे जुड़ी चीजों जैसे गाय का गोबर, गोमूत्र, गाय का दूध अथवा गाय के दूध से बना घी अवश्य शामिल करें।

घर की दीवार पर पीपल का पेड़ उगना शुभ या अशुभ, दुर्भाग्य से बचने के लिए करें ये उपाय

3. सनातन परंपरा के अनुसार जिस घर में गाय होती है, उस घर से जुड़े सभी वास्तुदोष स्वत: समाप्त हो जाते हैं।
4. किसी भी पूजा में गौ से प्राप्त पंचगव्य युक्त पदार्थों का उपयोग अवश्य करें क्योंकि पंचगव्य के बिना कोई भी पूजा-पाठ और हवन सफल नहीं होता है।
5. गोकृपा पाने के लिए प्रतिदिन, सप्ताह अथवा महीने में परिवार समेत एक बार गोशाला जाने का नियम जरूर बनाएं और उसे हरा चारा खिलाएं।

बदलने वाली है शनि की चाल, इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा 

6. गोसेवा और गोपूजा से नौ ग्रह शांत हो जाते हैं और उनसे जुड़े दोषों का निदान हो जाता है।
7. गर्मियों में गौ माता को पानी पिलाएं और सर्दियों में गौ माता को गुड़ खिलाएं। ध्यान रहे कि गर्मियों में गाय को गुड़ न खिलाएं।
8. अनेक देवी-देवताओं को अपने शरीर पर धारण करने वाली गोमाता से जुड़े कई शुभ और अशुभ संकेत भी होते हैं। मसलन, गाय का दूध दुहते समय यदि गाय ठोकर मार दे और सारा दूध बिखर जाए तो अपशकुन होता है।

कोर्ट कचहेरी के केस चाहिए मुक्ति तो करें ये उपाय Shardiya Navratri 2021

9. यदि कोई यात्रा पर निकल रहा हो और गाय अपने बछड़े को दूध पिलाते सामने आ जाए तो निश्चित रूप से यात्रा सफल और काम संपूर्ण होता है।
10. यात्रा पर जाते समय बाईं ओर गाय की आवाज आना और रात्रि में गाय की हुंकार करना भी शुभ होता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Cow
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in