Chaitra Navratri

मां दुर्गा खुशियों से भर देंगी झोली, यदि नवरात्रि में मिले ये संकेत! Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022 : हिंदू धर्म में नवरात्रि (Chaitra Navratri) पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मां दुर्गा की (Chaitra Navratri) पूजा-उपासना करने के लिए यह सर्वोत्‍तम समय होता है। साल में 4 बार नवरात्रि आती हैं, इनमें से 2 प्रत्‍यक्ष और 2 गुप्‍त नवरात्रि होती हैं। साल की पहली नवरात्रि चैत्र महीने में आती हैं। इस साल 2 अप्रैल 2022, शनिवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही हैं।

Chaitra Navratri 2022 : बेहद शुभ होते हैं ये संकेत

Chaitra Navratri
Chaitra Navratri 2022

अप्रैल में चमकेगा इन राशि वालों का भाग्‍य! जानें अपना मासिक राशिफल April Horoscope 2022

नवरात्रि के पहले दिन घटस्‍थापना की जाती है और फिर 9 दिनों तक पूजा, मंत्र जाप आदि किए जाते हैं। मां दुर्गा यदि प्रसन्‍न हो जाएं तो जीवन को खुशियों से भर देती हैं। इसके संकेत हमें कई तरीकों से मिलते हैं। आज हम ऐसे संकेतों के बारे में जानते हैं जो नवरात्रि के दौरान या इसके बाद मिलें तो समझ लें कि आप पर माता की जमकर कृपा होने वाली है। यह संकेत मिलना माता की पूजा का फल मिलने का इशारा है।

अप्रैल 2022 में नवग्रहों का दुर्लभ संयोग, जानें कैसा होगा असर nine planets

– यदि नवरात्रि के दौरान या बाद में सपने में उल्‍लू दिखे तो यह मां लक्ष्‍मी के आपके घर में आगमन होने का संकेत है। यानी कि आपको ढेर सारा पैसा मिलने वाला है जो आपके जीवन को बेहतर बनाएगा।

Chaitra Navratri
Chaitra Navratri

– इसी तरह नवरात्रि के दौरान या बाद में नारियल, हंस या कमल के फूल का सुबह-सुबह दिखना भी मां दुर्गा की आप पर कृपा होने का इशारा है। यह संकेत किस्‍मत चमकाने वाला साबित हो सकता है।

तबाही का संकेत दे रही हैं नवरात्रि में माता के आगमन-प्रस्‍थान की सवारी chaitra navratri 2022

– नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन घर से निकलते ही आपको गाय दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। खासतौर पर मंदिर से निकलने के बाद गाय दिखे तो मान लीजिए कि माता रानी आपकी मनोकामना जल्‍द ही पूरी करने वाली हैं।

– इसके अलावा सपने में पूर्णिमा का चंद्रमा, गंगा नदी, सूर्य, शिवलिंग, कन्‍या, मोर, दीपक, महल, फूलों की माला, रुद्राक्ष आदि का दिखना भी बहुत शुभ होता है। यह मंत्र के सिद्ध होने का इशारा है। इसके अलावा खुद को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना खाते हुए देखना भी बहुत शुभ होता है।

चैत्र शुरु होने के 15 दिन बाद से क्यों शुरु होता है हिंदू नववर्ष Hindu NavVarsh 2022

Chaitra Navratri
Chaitra Navratri

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।