Chaitra Amavasya 2022: पंचांग के मुताबिक (Chaitra Amavasya 2022) चैत्र माह की अमावस्या आज यानि 1 अप्रैल (Chaitra Amavasya 2022) को है। इसके अगले दिन यानी 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी जो 11 अप्रैल तक चलेंगे। चैत्र अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान की परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण किया जाता है।
ऐसा माना (Chaitra Amavasya 2022) जाता है कि पितृ तर्पण करने से पितृ दोष खत्म होता है जिससे जीवन में खुशहाली आती है। चैत्र अमावस्या पर धन-दौलत में वृद्धि और संतान की प्राप्ति के लिए खास उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए ये उपाय अचूक होते हैं।
Chaitra Amavasya 2022
गोमेद पहनने से राहु ग्रह के प्रकोप से मिल सकती है मुक्ति Gomed Stone
हिंदू नववर्ष 2079 में हो सकती है ये 10 बड़ी घटनाएं, जानें अभी Hindu new year
संतान प्राप्ति के लिए
धार्मिक मान्यताओं कें मुताबिक चैत्र अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। वहीं मान्यता यह भी है कि जब पितर नाराज होते हैं तो वे श्राप देते हैं। जिससे संतान से संबंधित समस्या आने लगती है। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने के लिए अमावस्या सबसे अच्छी तिथि होती है। इस दिन पितर को प्रसन्न करने के लिए सुबह स्नान के पश्चात् पितरों को जल से तर्पण करें।
तर्पण के निमित्त जल में काला तिल जरूर मिलाना चाहिए। इसके अलावा पितरों की आत्मा की तृप्ति के लिए पिंडदान, ब्राह्मणों को दान, ब्राह्मणों को भोजन, भोजन का एक हिस्सा गाय और कौए को खिलाते हैं। माना जाता है कि पितर जब खुश होते हैं तो वंश में वृद्धि, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हैं।
जानिए चैत्र नवरात्रि में किन पर बसरेगी मां दुर्गा की कृपा Chaitra Navratri Rashifal 2022
Chaitra Amavasya 2022 आर्थिक संमृद्धि के लिए
– आर्थिक संमृद्धि के लिए भी अमावस्या तिथि खास मानी जाती है। ऐसे में चैत्र अमावस्या की शाम मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए घर के ईशान कोण में लाल बत्ती और घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही धन-वैभव में भी वृद्धि होती है।
– अमावस्या के दिन आटे की गोलियां बनाकर मछली या किसी दूसरे जलीय जीव को खिलाने से घऱ में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही जीवन की तमाम मुश्किलें दूर हो जाती हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।