Capricorn Horoscope 2022 : वर्ष 2021 अब समाप्ति की ओर है। 13 दिन बाद हम सभी नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। 2020 की भांति 2021 में भी कोरोना का प्रकोप रहा। बहुत से लोग वर्ष 2021 को भी अपने लिए अनलकी मानते हैं। अब 2022 को लेकर ही आशाएं व्यक्त की जा रही हैं। ऐसे में हमारे ज्योतिषाचार्यों की टीम ने वर्ष 2022 को लेकर सभी राशि के जातकों का भविष्यफल तैयार किया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वार्षिक राशिफल मकर राशि/ Astrology 2022 Predictions/ Capricorn Horoscope 2022
वर्ष 2022 की शुरुआत में शनि का आपकी ही राशि में उपस्थित होना कैरियर, आर्थिक और शिक्षा में शुभ फल देने का कार्य करेगा। हालांकि अप्रैल में आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में, कई प्रकार की समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से सेहत से जुड़ी समस्या परेशान करेगी। अच्छा खानपान और सेहत के प्रति सावधानी की सलाह दी जाती है। जीवन में धन से जुड़े मुद्दे उत्पन्न हो सकते हैं।
वार्षिक धनु राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022
यदि आप कारोबार करते हैं तो सितंबर से लेकर साल के अंत तक की समय अवधि शानदार बन रही है। मंगल देव की उपस्थिति पाचन तंत्र या पेट से संबंधित कुछ समस्या का कारण बनेगी। इसलिए छोटी से छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करते हुए, किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी जांच कराएं।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए इस महीने करें ये सरल काम : Astro Money Tips
मकर राशि के छात्रों को 2022 में अधिक मेहनत की ज़रूरत होगी। फरवरी में जब मंगल का गोचर आपकी ही राशि में होगा तो मन भ्रमित हो सकता है। वर्ष 2022 की शुरुआत में केतु वृश्चिक राशि में विराजित होकर आपकी परीक्षा लेने का कार्य करेगा। आपको पारिवारिक जीवन में समस्या हो सकती है। इसलिए कुछ समय निकालते हुए पत्नी के साथ समय व्यतीत करें और उन्हें समझने का प्रयास करें।
इन राशि वालों पर भारी पड़ेंगे अगले 30 दिन, जानिए अपने बारे में
अप्रैल माह में बृहस्पति का गोचर मीन में होगा। इसके सबसे अधिक अनुकूल फल प्रेमी जोड़ों को मिलेंगे। शादीशुदा हैं तो, वर्ष का शुरूआती समय आपके लिए कुछ तनावग्रस्त हो सकता है, लेकिन अगस्त से बाद की अवधि, आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करेगी। इससे आप जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।