Sagittarius Horoscope 2022 1 ganeshavoice.in Sagittarius Horoscope 2022 : वार्षिक धनु राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022

Sagittarius Horoscope 2022 : वार्षिक धनु राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022

Sagittarius Horoscope 2022 : वर्ष 2021 अब समाप्ति की ओर है। पंद्रह दिन बाद हम सभी नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। 2020 की भांति 2021 में भी कोरोना का प्रकोप रहा। बहुत से लोग वर्ष 2021 को भी अपने लिए अनलकी मानते हैं। अब 2022 को लेकर ही आशाएं व्यक्त की जा रही हैं। ऐसे में हमारे ज्योतिषाचार्यों की टीम ने वर्ष 2022 को लेकर सभी राशि के जातकों का भविष्यफल तैयार किया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।

Sagittarius Horoscope 2022 1 ganeshavoice.in Sagittarius Horoscope 2022 : वार्षिक धनु राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022
Sagittarius Horoscope 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वार्षिक राशिफल धनु राशि/ Astrology 2022 Predictions/Sagittarius Horoscope 2022

वर्ष 2022 की शुरुआत आर्थिक जीवन में आपको शानदार मुनाफ़ा देगी। छात्रों को भी शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो जीवन में सकारामकता आएगी। हालांकि इसी दौरान मंगल का लग्न भाव में विराजमान होना कई प्रकार की मानसिक चिंता और तनाव भी दे सकता है। तनाव आपको पारिवारिक जीवन में चल रही विपरीत परिस्थितियों के कारण मिले।

वृश्चिक राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है New Year 2022

रोमांस के मामले में साथी के साथ आपका विवाद होने के योग बनेंगे। जनवरी में ग्रहों की स्थिति के कारण आपकी वाणी में कड़वाहट साफ़ देखी जाएगी, जिससे आप न चाहते हुए भी साथी को कुछ ऐसा कह सकते हैं, जिससे उनका दिल दुखे। इसलिए आपको इस साल अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करने और साथी या प्रेमी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से बचना होगा।

2022 में इन राशि वालों को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे शनिदेव, जानिए अपनी राशि 

अप्रैल से जून के बीच गुरु का मीन में गोचर परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर करने का कार्य करेगा। जुलाई 2022 में बुध का अपने ही भाव में गोचर होगा, जिसके परिणामस्वरूप दांपत्य जीवन का आप खुलकर आनंद ले सकेंगे।

मिलेगा मनचाहा धन और प्यार, सिर्फ पानी में बहा दें ये फूल

फरवरी से लेकर अप्रैल के तक जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जहां आपको एक दूसरे के करीब आने के कई अवसर प्राप्त होंगे। तीसरे व्यक्ति को आपके रिश्ते में हस्तक्षेप न करने दें। अन्यथा गलतफहमी की आशंका बढ़ जाएगी। वहीं साल के अंतिम दो माह (नवंबर और दिसंबर) रोमांस के लिए सबसे अधिक रंगीन रहने वाले हैं।
आपके कार्यक्षेत्र के लिए नवंबर 2022 की अवधि विशेष अनुकूल रहने वाली है। क्योंकि इस समय आप अपने जीवन में रोजगार के नए स्रोत पाने में सफल रहेंगे।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।