Baba Vanga 2022 Prediction: कुछ अच्छी और कुछ बुरी यादों के साथ अब वर्ष 2021 विदा होने जा रहा है। इसी के साथ ही नए साल 2022 को लेकर प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां (Prediction 2022) भी सामने आने लगी हैं।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बुल्गारिया के रहने वाले नेत्रहीन वांगेलिया पांडवा गुश्टेरोवा उर्फ बाबा वेंगा फकीर बाबा वेंगा ऐसे ही एक प्रसिद्ध भविष्यवक्ता रहे हैं। कहा जाता है कि आंखों की रोशनी न होने के बावजूद वे आने वाले भविष्य को साफ-साफ महसूस कर सकते थे। माना जाता है कि उनके द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 के लिए उन्होंने क्या भविष्यवाणी (Baba Vanga Ki Bhavishyavani 2022) कर रखी है।
पीपल के पेड़ से मिलता है मनचाहा वरदान, ऐसे करें पूजा Peepal Worship Rules
1. वेंगा बाबा के मुताबिक वर्ष 2022 में दुनिया में पानी का संकट गहराने वाला है। कई शहरों में पीने के पानी की किल्लत हो जाएगी। नदियों का पानी प्रदूषित हो जाएगा और झील, तालाब सिकुड़ते जाएंगे। पानी की कमी की वजह से लोग दूसरी जगहों पर पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
2. भविष्यवाणी के मुताबिक इस साल लोग मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर ज्यादा वक्त गुजारेंगे। उनकी यह आदत धीरे-धीरे लत का रूप ले लेगी, जिससे लोगों की मानसिक स्थिति बिगड़ेगी और वे दिमागी रूप से बीमार होते जाएंगे।
2021 के आखिरी प्रदोष व्रत पर बन रहा खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
3. दुनिया में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग इस साल प्रलयंकारी सिद्ध होगी। वार्मिंग की वजह से रूस के साइबेरिया इलाके में बर्फ पिघलने लगेगी, जिससे वैज्ञानिकों की टीम एक घातक वायरस की खोज करेगी। यह वायरस बहुत संक्रामक होगा और तेजी से फैलने लगेगा। इस संक्रमण से निपटने में दुनिया के तमाम इंतजाम फेल हो जाएंगे।
4. भारत पर भी ग्लोबल वार्मिंग का असर पड़ेगा। इसके चलते देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएंगा। तापमान बढ़ने की वजह से टिड्डियों की पैदावार बढ़ेगी और वह करोड़ों की संख्या में हरे-भरे इलाकों में खेतों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर डालेंगी। इससे देश में अकाल के हालात पैदा हो जाएंगे।
घर के पास नीम का पेड़ लगाने के ये हैं चमत्कारिक लाभ, जानिए अभी
5. वेंगा बाबा (Baba Vanga Ki Bhavishyavani 2022) के मुताबिक वर्ष 2022 में दुनिया में भूकंप और सुनामी का खतरा बढ़ेगा। हिंद महासागर में भूंकप के बाद एक बड़ी सुनामी उठेगी, जो ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, भारत समेत दुनिया के देशों के तटीय इलाकों को अपनी चपेट में ले लेगी। इस सुनामी में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी।
आपको बता दें कि वेंगा बाबा का वर्ष 1996 में निधन हो चुका हैं। उनकी भविष्यवाणियां कहीं लिखी हुई नहीं हैं। हालांकि कहा जाता है कि अपने अनुयायियों को उन्होंने मौखिक रूप से इन भविष्यवाणियों से अवगत कराया था। उनकी कई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं तो कई गलत भी निकली हैं। अब वर्ष 2022 के बारे में उनका आकलन कितना सही निकलता है, ये आने वाला वक्त ही बताएगा।
घोषणा: गणेशा वॉयस इन दावों, भविष्यवाणी की कोई पुष्टि नहीं करता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।