Astrology

Astrology शादी के बाद चमकती है इन राशि वाली लड़कियों की किस्मत

Astrology : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर इंसान इन्हीं में से किसी एक राशि (Astrology) से संबंध रखता है। हर राशि की अपनी अगल विशेषता होती है। यानी हर राशि की अपनी खूबी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि से संबंधित लड़कियां बेहद होशियार मानी जाती है। साथ ही इन राशियों की लड़कियां किस्मत के मामले में भी औरों से आगे होती हैं। इसके अलावा शादी के बाद ये लड़कियां अपने पति की लिए भी भाग्यशाली साबित होती है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

Astrology

Astrology
Astrology

Astrology : हर काम में अपनी मर्जी चलाते हैं इन 4 राशियों के लोग

मेष (Aries)
मेष राशि की लड़कियां बेहद साहसी और निडर होती हैं। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। मंगल के प्रभाव की वजह से इस राशि को लड़कियां रणनीति बनाने में मास्टर माइंड होती हैं। साथ ही इस राशि की लड़कियां बिना योजना के कोई काम नहीं करती हैं। ये विपरीत परिस्थितियों का भी डटकर सामना करती हैं। शादी के बाद इस राशि की लड़कियों का भाग्य और भी निखर जाता है। ये लड़कियां अपने पति के लिए भी भाग्ययशाली साबित होती हैं।

बाथरूम से जुड़े इन नियमों का भूलकर भी ना करें नजरअंदाज, वरना होगा नुकसान!

मिथुन (Gemini)
इस राशि की लड़कियां गंभीर स्वभाव की होती हैं। ये हर काम को बेहद जिम्मेदारी से करती हैं। मिथुन राशि का स्वामी बुध है। बुध को ग्रहों में राजकुमार कहा गया है। इस ग्रह का संबंध वाणी, व्यापार, संगीत, त्वचा और तर्क आदि से है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक विवाह के बाद इस राशि की लड़कियों का भाग्य तेजी से बदलता है। इसके अलावा इस राशि की लड़कियां अपने पति का दिल आसानी से जीत लेती हैं।

 लड़की ही नहीं लड़कों के लिए भी लाभकारी है पैर में काला धागा पहनना

मीन (Pisces)
राशि चक्र की सबसे अंतिम मीन राशि ही होती है। इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इस ग्रह का संबंध ज्ञान, उच्च शिक्षा, अध्यात्म आदि से होता है। मीन राशि लड़कियां अपने मान-सम्मान से कभी समझौता नहीं करती हैं। माना जाता है कि मीन राशि वालों का भाग्य शादी के बाद चमकने लगता है। ये अपने ज्ञान और समझदारी से पति के साथ-साथ ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों का भी दिल जीत लेती हैं। इसके अलावा ये पति के भाग्य में भी वृद्धि करती हैं।

Astrology
Astrology

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।