Good omens : शास्त्रों में कई ऐसी धातुओं (Good omens) वर्णन किया गया है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनमें से सोने-चांदी (Good omens) का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अलावा सोने-चांदी का व्यवहारिक जीवन में भी खास महत्व है। इसके जुड़े कई शगुन और अपशुगुन का वर्णन भी शास्त्रों में किया गया है। ऐसे में जानते हैं सोने से जुड़े शगुन और अपशगुन।
Good omens

लड़की ही नहीं लड़कों के लिए भी लाभकारी है पैर में काला धागा पहनना
बृहस्पति ग्रह से है सोने का संबंध
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोने का गहना मिलना या गुम होना दोनों ही अपशगुन होता है। यही कारण है कि बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सोना या चांदी गिरा हुआ मिले तो उसे उठाकर घर में नहीं लाना चाहिए। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से बताया गया है। ऐसे में सोना गुम होने पर जीवन पर गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ता है।
अंगूठी
आजकल सोने या चांदी की अंगूठी अधिकांश लोग पहनेते हैं। शगुन शास्त्र के मुताबिक सोने या चांदी की अंगूठी खो जाना एक प्रकार का अपशगुन है। इस कारण सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती है।
इस मंदिर को कहते हैं भारत का सबसे अमीर मंदिर, जानें क्यों Amir Mandir
नाक और कान के गहने
शगुन शास्त्र के मुताबिक कान का गहना गुम हो जाए तो यह भी अपशगुन है। इस घटना के कारण भविष्य में कुछ बुरा हो सकता है। वहीं शगुन शास्त्र में नाक की नथ या अन्य गहने का खो जाना भी अपशगुन है। ऐसा होने से अपमान या बदनामी भी हो सकती है।
पांव का पायल
शगुन शास्त्र के मुताबिक दाएं पैर की पायल गुम हो जाने से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। वहीं बाएं पैर की पायल का खो जाना यात्रा में दुर्घटना की ओर संकेत करता है।

कंगन
शगुन शास्त्र के मुताबिक कंगन का खो जाना अपशगुन है। कंगन गुम हो जाने से मान-सम्मान में कमी आती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।