Varshik Rashifal 2022 copy 1 ganeshavoice.in 2022 का भविष्यफल, मेष राशि वार्षिक राशिफल, कैसा रहेगा नया साल Astrology 2022 Predictions
राशिफल वार्षिक राशिफल 2022

2022 का भविष्यफल, मेष राशि वार्षिक राशिफल, कैसा रहेगा नया साल Astrology 2022 Predictions

Astrology 2022 Predictions : वर्ष 2021 अब समाप्ति की ओर है। डेढ़ माह बाद हम सभी नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। 2020 की भांति 2021 में भी कोरोना का प्रकोप रहा। बहुत से लोग वर्ष 2021 को भी अपने लिए अनलकी मानते हैं। अब 2022 को लेकर ही आशाएं व्यक्त की जा रही हैं। ऐसे में हमारे ज्योतिषाचार्यों की टीम ने वर्ष 2022 को लेकर सभी राशि के जातकों का भविष्यफल (astrology-2022-predictions) तैयार किया है। आज से हम यह सीरिज शुरु कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 में मेष राशि के लिए क्या खास रहने वाला है।

Varshik Rashifal 2022 copy 1 ganeshavoice.in 2022 का भविष्यफल, मेष राशि वार्षिक राशिफल, कैसा रहेगा नया साल Astrology 2022 Predictions

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

मेष राशि
वर्ष 2022 आपके लिए मिलेजुले फल लेकर आएगा। इस वर्ष 2022 में शनि आपके दशम भाव में मौजूद रहेंगे। दशम जातक का कर्म भाव होता। इस वर्ष मेष राशि को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी। आलस को छोड़ना हित में होगा।
वर्ष 2022 में मंगल जीवन में मंगल करेंगे। कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में प्रवेश होगा, यह योग मालामाल कर देगा। कई शुभ फल मिलने के योग बनेंगे और मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता देखी जाएगी। रोमांस के सितारे गड़बड़ दिखाई दे रहे हैं।
वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, 13 अप्रैल को जब गुरु बृहस्पति का मीन में गोचर होगा, तो वो आपकी राशि से 12वें भाव यानी हानि भाव में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति इस राशि के विद्यार्थियों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए, अच्छे अंक हासिल करने के योग बन रहे हैं।

आपकी सेक्स लाइफ के बारे में क्या कहती है आपकी राशि, जानिए अभी 

साल 2022 की शुरुआत से 6 मार्च तक, शनि और बुध की युति मकर राशि में होने से मेष राशि के जातकों का दशम भाव प्रभावित होगा और इससे सुख-सुविधाओं पर असर होगा।
शनि और बुध की युति के कारण सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़े या गंभीर रोग होने की आशंका न के बराबर है। फिर भी इस साल सबसे अधिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। मई से अगस्त तक, आपके 12 वें भाव में मंगल का गोचर होने से पाचन तंत्र से संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं। इसलिए जितना संभव हो अच्छा खान-पान लेते हुए, अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें।

घर में रख लें मिट्टी की ये चीजें, सोने सी चमक जाएगी किस्‍मत 

साल 2022 में 27 जून से लेकर 10 अगस्त तक की अवधि जीवन में अनुकूलता लेकर आएगी। राशि स्वामी मंगल की चतुर्थ भाव पर दृष्टि होगी लेकिन अगस्त माह में शनि की दृष्टि, आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बन सकती है। क्योंकि इस दौरान न चाहते हुए आपका घर के सदस्यों से तर्क-वितर्क संभव है, जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि भी होगी। सितंबर के मध्य से लेकर नवंबर के मध्य के बीच, ग्रहों का फेरबदल पिता को स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है।

दिसंबर माह में बढ़ सकती है इन लोगों की सेलरी, जानिए अपने बारे में 

अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए शुरूआती चार महीने (जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल 2022) तनावपूर्ण रहने वाले हैं। आपका जीवनसाथी के साथ अहम का टकराव साफ़ दिखाई देगा। मई के महीने में जब आपकी ही राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा तो, परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। इससे आप अपने साथी के साथ अपने संबंध बेहतर करते हुए, किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Astrology 2022 Predictions
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in