maa laxmi 1 ganeshavoice.in नववर्ष 2022 में हाथ में रहे रुपया पैसा तो आजमाएं ये सरल उपाय Astrological Remedies 2022
चमत्कारी उपाय राशिफल

नववर्ष 2022 में हाथ में रहे रुपया पैसा तो आजमाएं ये सरल उपाय Astrological Remedies 2022

new year banner 2022 mob ganeshavoice.in नववर्ष 2022 में हाथ में रहे रुपया पैसा तो आजमाएं ये सरल उपाय Astrological Remedies 2022

Astrological Remedies 2022: आज के युग में हर चीज के लिए धन की जरूरत पड़ती है। बिना इसके जीवन का शायद ही कोई काम संभव हो। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास धन-धान्य की कोई कमी न रहे। अब नया साल 2022 आने को है जिसे लेकर लोगों को कई तरह की उम्मीदें हैं. मुख्य तौर पर नव वर्ष को लेकर लोगों की यही चाह रहती है कि उनके लिए नया साल आर्थिक तौर पर अच्छा रहे।

maa laxmi 1 ganeshavoice.in नववर्ष 2022 में हाथ में रहे रुपया पैसा तो आजमाएं ये सरल उपाय Astrological Remedies 2022

ज्योतिष शास्त्र अनुसार आप कुछ विशेष उपायों को अपनाकर अपने आने वाला कल बेहतर बना सकते हैं। मान्यता है इन उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

शास्त्रों में दान करना सबसे पुण्य का काम बताया गया है। जिसकी जैसी क्षमता हो उसे वैसा दान करना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। मान्यता है जो व्यक्ति दान-पुण्य के काम करता है उसके पास धन की कभी कमी नहीं होती। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।

क्या आपको पता है मुस्लिम दूल्हा दुल्हन को भी लगाई जाती है हल्दी, लेकिन क्यों ?

धन की प्राप्ति के लिए नये साल में आप कुबेर देवता की प्रतिमा घर ला सकते हैं। कुबेर जी को धन का देवता माना जाता है। ज्योतिष अनुसार कुबेर यंत्र को घर या ऑफिस में स्थापित कर उसकी विधि विधान पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।

अधिकतर लोगों के घर में तुलसी का पौधा होता है। लेकिन इसके रख-रखाव को लेकर लोग कई गलतियां करते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार तुलसी के पौधे की रोजना पूजा करनी चाहिए। इसके समक्ष शाम के समय दीया जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आने की मान्यता है।

9, 18, व 27 तारीख को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022 ? 

नए साल में मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे इसके लिए आप महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना अपने घर में कर सकते हैं। मान्यता है इस यंत्र की स्थापना करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय में श्री सूक्त पाठ का बड़ा महत्व माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय श्रीसूक्त मंत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Tagged Astrological Remedies 2022
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in