shukra 1 1
ग्रह गोचर नवग्रह

शुक्रदेव हो रहे हैं उदय, इन राशि वालों पर करेंगे धन की वर्षा

नवग्रह में शामिल शुक्रदेव व्यक्ति को ऐश्वर्य, वैभव और धन प्रदान करते हैं। शुक्रदेव 17 फरवरी 2021 को अस्त हो गए थे। उनके अस्त होने से बहुत से शुभ कार्य प्रभावित हुए थे। अब आगामी 18 अप्रैल को शुक्र ग्रह उदय हो रहे हैं। उनके उदय होने से शादी, गृह प्रवेश समेत अन्य मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इसके साथ ही शुक्र का उदय होना कई राशि वालों को फायदा पहुंचाएगा। शुकदेव फिलहाल सात राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाते हुए धन आगमन के मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।

ज्योतिषी से जाने अपनी समस्या का समाधान, बिल्कुल फ्री

मेष राशि:
इस राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार तथा पड़ोसियों से भी संबंध मधुर रहेंगे। शादी विवाह से संबंधित चल रही वार्ता सफल होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और ससुराल पक्ष का भी सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय और अनुकूल हो जाएगा।

shukra 1 1

वृषभ राशि:
इस राशि वाले विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मकान वाहन के क्रय से संबंधित संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले शुक्र के उदय होने से सफलता हासिल कर सकते हैं। आय का साधन बढ़ेगा किंतु खर्च की भी अधिकता रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहाँ तक कि प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि:
आपको शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। संभ्रांत लोगों तथा नेताओं से भी संबंध मधुर बनेंगे। व्यापारियों के लिए तो ग्रह-गोचर और भी अच्छा रहेगा। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतर है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं का भी सुख मिलेगा।

तुला राशि:
आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। शीर्ष अधिकारियों तथा शासन सत्ता का पूर्ण लाभ उठाएं। दैनिक व्यापारियों के लिए तो ग्रह-गोचर और भी अनुकूल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

धनु राशि:
शुक्र का उदय होना आपके लिए हर तरह से लाभकारी सिद्धि होगा। विद्यार्थियों के लिए तो ये प्रतियोगिता में तो सफलता दिलागें ही संतान संबंधी चली आ रही चिंता भी दूर होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि:
शुक्र का उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आप जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों में भी सर्विस के लिए आवेदन करने से सफलता की संभावना अधिक रहेगी। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी निर्णय अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *