शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Ka Rashi Parivartan) : शुक्र ग्रह 29 मई को अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं। वे वृष राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगें। शुक्र देव 22 जून तक मिथुन राशि में रहेंगे। ज्योतिष में शुक्र को धन, मूल्य, संगीत, सौंदर्य, मनोरंजन, बंधन ऊर्जा, प्रेम, संबंध की भावना, जीवनसाथी, माता प्रेम, रचनात्मकता, विवाह, संबंध, कला, समर्पण, मीडिया, फैशन, पेंटिंग का कारक ग्रह माना जाता है। इनके राशि परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर अलग – अलग तरह का प्रभाव होगा। आइये जानें इनके प्रभाव विस्तार से…
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मेष राशि:
शुक्र का गोचर मेष राशि से तीसरे भाव में होगा। इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफ़लता मिलेगी। व्यय अधिक होंगें। दांपत्य और पारिवारिक जीवन मधुर होगा। कोई काम धैर्य से करें। चारों तरफ आपकी तारीफ होगी।
वृष राशि:
शुक्र का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होंगें। इससे व्यय पर अंकुश लगेगा। पारिवारिक सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बनेंगें। प्रेम संबंधों में मधुरता आयेगी।
मिथुन राशि:
शुक्र मिथुन राशि में होंगें। इसलिए आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार, नौकरी आदि में तरक्की के योग है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय वरदान साबित होगा। विवाह के भी योग बन रहें है।
Fast and Festival जून माह 2021 के व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी सूची
कर्क राशि:
शुक्र आपकी राशि से 12 वें भाव में होंगें। यह समय आपके लिए अच्छा नहीं होगा। धन व्यय बढ़ेगा। किसी से वाद-विवाद संभव है, इससे बचकर रहें। घर परिवार का सेहत ख़राब होने के योग है।
सिंह राशि:
इस राशि से शुक्र 11वें भाव में होंगें, जिससे धन का लाभ होगा। कड़ी मेहनत के साथ सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए समय उत्तम है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
कन्या राशि:
इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
सूर्य SUN को जल क्यों चढ़ाएं और सूर्य को किस तरह से जल अर्पित करना चाहिए ?
तुला राशि:
शुक्र ग्रह 9वें भाव में होंगें। इससे आपका भाग्योदय हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगें। कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि:
इस राशि वाले शत्रुओं से सावधान रहें। धन को सोच-विचार कर खर्च करे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
धनु राशि:
शुक्र सप्तम भाव में होंगें। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा होगा। आपको व्यापार में लाभ होगा। शुक्र का यह गोचर आपके लिए समय शुभ होगा।
कोरोना वायरस Corona virus से ठीक होने के बाद इन 6 सब्जियों रोजाना खाएं, होती है कमजोरी दूर
मकर राशि:
शुक्र 5वें भाव में होंगें। इनके लिए समय शुभ नहीं कहा जा सकता है। आपको धन की हानि हो सकती है सेहत ख़राब हो सकता है। सावधान रहें, समस्याएं आ सकती है।
कुंभ राशि:
यह समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। मान- सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन-दौलत में वृद्धि के योग हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की हो सकती है। सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्य भी बदलती है रोटी Roti , जानिए 5 चमत्कारी उपाय
मीन राशि:
नए वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में परेशानी आ सकती है।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।