नवरात्रि व्रत एवं त्यौहार

नवरात्रि 2021 : गुप्त मनोकामनाओं को करना है पूर्ण तो करें यह उपाय

सहारनपुर। मानव जीवन जब तक रहता है, तब तक मानव के हृदय में अनेक तरह की कामनाएं रहती है। एक कामना पूर्ण हो जाती है तो दूसरी कामना जन्म लेती हैं। मनोकामनाओं को मानव किसी के भी आगे व्यक्त कर सकता है तो कुछ कामनाएं ऐसी हैं, जिन्हें किसी के सामने व्यक्त नहीं किया जा सकता है। नवरात्रि में आप अपनी गुप्त मनोकामना या हृदय की समस्त कामनाओं की पूर्ति कैसे की जा सकती है, यही आज हम आपको बताएंगे।

विद्वान ज्योतिषी से जाने अपनी समस्या का समाधान, बिल्कुल फ्री

गुरु श्री अतुल जोशी जी महाराज

श्री बालाजी धाम सहारनपुर के संस्थापक गुरू श्री अतुल जोशी जी महाराज बताते हैं कि दुर्गा सप्तशती के सभी 13 अध्यायों में वैसे तो दैत्यों के वध की कथा है, लेकिन प्रत्येक अध्याय का अलग ही महत्व है। दुर्गा सप्तशती के सातवें अध्याय उन लोगों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है, जो अपने हृदय अथवा गुप्त मनोकामनाओं की पूर्ति करना चाहते है। इसके लिए सही समय शारदीय नवरात्र ही है।

नवरात्रि 2021: मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए करें देवी का यह उपाय

उन्होंने बताया कि दुर्गा सप्तशती के सातवें अध्याय में असुर चण्ड मुण्ड के वध का वर्णन मिलता हैं। इस अध्याय का पाठ करने का फल हमें यह मिलता है कि हमारी गुप्त कामनाएं पूर्ण हो जाती है। इसकेे लिए आपको करना क्या है। आप नित्य प्रति की तरह ही माता की चैकी के सामने बैठ जाएं। दुर्गा सप्तशती के प्रथम मंत्रों का उच्चारण करने के बाद दुर्गा सप्तशती के सातवें अध्याय का पाठ प्रारंभ करें। इसके बाद मन ही मन में देवी के सामने अपने हृदय और गुप्त कामनाओं का वर्णन करे।

नवरात्रि 2021: चाहिए अपार धन और सुंदर स्त्री तो यह उपाय आपके लिए है जरूरी

देवी से प्रार्थना करें कि जिस प्रकार वह अपने समस्त भक्तों की रक्षा करती है और उन्हें मनवांछित फल प्रदान करती है, हे देवी उसी प्रकार मेरी गुप्त मनोकामनाओं की भी पूर्ति करें। देवी को मिष्ठान व फल आदि का भोग लगाए। आरती करें और क्षमा याचना करें। ज्ञात रहे कि आपने देवी के समक्ष अपनी जो गुप्त मनोकामनाएं रखी हैं, उन्हें किसी अन्य समक्ष कदापि प्रकट न करें।

श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, सरल हिन्दी भाषा में, अभी शुरू करें

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *