चमत्कारी उपाय व्रत एवं त्यौहार

रविवार स्पेशल : अगले 8 दिनों में करेंगे ये 8 कार्य तो होगा फायदा ही फायदा

मित्रों नमस्कार। आशा है आप गणेश जी की कृपा से स्वस्थ व प्रसन्न होंगे। मित्रों जैसा कि आप जानते हैं कि होली पर्व नजदीक आने वाला है। अब केवल आठ—नौ दिन ही इस पर्व को मनाने के लिए शेष रह गए हैं। होली से आठ दिन पहले से होलाष्टक लग जाता है। आज हम इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगले आठ दिनों में आप यदि आठ कार्य करेंगे तो आपको फायदा ही फायदा होगा।

1. होलाष्टक में पूजा-पाठ करने और भगवान का स्मरण भजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि होलाष्टक में कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से जाने अपनी समस्या का समाधान, क्लीक करें

2. होलाष्टक के दौरान श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करना चाहिए जिससे आर्थिक संकट समाप्त होकर कर्ज मुक्ति मिलती है।

3. इस दौरान भगवान नृसिंह और हनुमानजी की पूजा का भी महत्व है। दोनों की पूजा करने से जीवन में यदि कोई संकट चल रहा हो तो वह दूर हो जाता है।
4. होलाष्टक के दौरान श्रीकृष्‍ण की पूरे समय उपासना की जाती है। इस दौरान लड्डू गोपाल का पूजन कर संतान गोपाल मंत्र का जाप या गोपाल सहस्त्र नाम पाठ करवा कर अंत में शुद्ध घी व मिश्री से हवन करेंगे तो शीघ्र संतान प्राप्ति होती है।

5. आप इस दौरान व्रत, दान-पुण्य भी कर सकते हैं। होलाष्टक के दौरान किए गए व्रत और दिए गए दान से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

चांदी की छोटी सी गोली दिलाएगी धन और समृद्धि

6. रोग से बचने के लिए योग्य वैदिक ब्राह्मण द्वारा शिव पूवा और महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान प्रारम्भ करवाएं, बाद में हवन करें।
7. विजय प्राप्ति हेतु आदित्यहृदय स्त्रोत, सुंदरकांड का पाठ या बगलामुखी मंत्र का जाप करें।

8. परिवार की समृद्धि हेतु रामरक्षास्तोत्र, हनुमान चालीसा व विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से जाने अपनी समस्या का समाधान, क्लीक करें

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *