मित्रों नमस्कार। आशा है आप गणेश जी की कृपा से स्वस्थ व प्रसन्न होंगे। आज शनिवार को हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही सरल है। इस उपाय को करने के लिए किसी भी तरह के तंत्र मंत्र की जरुरत नहीं हैं। इस उपाय को करने के बाद आपकी जेब रुपयों से भरी रहेगी। आपके घर में धन और समृद्धि का आगमन होने के साथ ही आपके चेहरे पर ऐसा निखार आएगा कि देखने वाले बस देखते ही रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि क्या है यह उपाय…
सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से जाने अपनी समस्या का समाधान, नि:शुल्क
आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस आपको एक चांदी की गोली बनवानी है। इस गोली का साइज आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं, परंतु ध्यान रहे कि यह चांदी की गोली पूरी तरह से ठोस हो। घुंघरु की तरह भीतर से खोखली नहीं होनी चाहिए।
यदि आपकी कुंडली में राहु द्वितीय भाव में है तो चांदी की ठोस गोली अपने पास जेब में रखें। यह भाव धन स्थान, आर्थिक स्थिति, कुटुंभसुख, चेहरा, घराणा, आवाज, ससुराल पक्ष, संपत्ति आदि का प्रतिनिधित्व करता है। अत: चांदी की ठोस गोली जेब में रखने से राहु का बुरा असर नहीं होता है।
नजर उतारने के लिए सात दिन के ये सात उपाय हैं बेहद चमत्कारी
यदि किसी लड़की के विवाह में देरी हो रही है तो चांदी की एक ठोस गोली शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार को अच्छे मुहुर्त में चेन में पिरोगर गंगा जल और कच्चे दूध से पवित्र करने के बाद धूप, दीप देते हुए शिवलिंग का स्पर्श कराने के बाद गले में धारण करा दें और उसी दिन गरीबों को कुछ मीठा प्रसाद बांटें। जल्द ही इससे रिश्ता तय होने की मान्यता है।
लगन में केतु है तो विवाह के समय चांदी की ईंट अपनी पत्नी को दें। यह ईंट कभी न बेचें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
नोट: यह उपाय लाल किताब का है, इसलिए इस उपाय को करने से पहले किसी विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।