beautiful couple gv 1
चमत्कारी उपाय

कामयाब और सुंदर पति पाने के लिए लड़कियां जरुर करें यह उपाय

सहारनपुर। सुंदर और पढ़ा लिखा पति पाना हर लड़की का एक ऐसा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिए वह क्या कुछ नहीं करती। लेकिन आज का मानव स्वार्थपरक हो गया है, ऐसे में सुंदर, सुशील और पढ़ा लिखा तथा बिजनेस मेन लाइफ पार्टनर मिले या न मिले, यह कहना थोड़ा मुश्किल होता है। स्वार्थपरक दुनिया में जो दिखता है, उसके पीछे की असलियत वैसी नहीं होती।

यदि लड़कियां अपनी पसंद का लाइफ पार्टनर चाहती हैं तो उन्हें यह उपाय जरुर करना चाहिए। माता सीता ने भी भगवान श्रीराम को अपने पति के रुप में पाने के लिए इस उपाय को किया था। रामायण में उल्लेख मिलता है कि माता सीता ने भगवान शंकर की अर्धांगनी मां गौरी की स्तुति करके मनचाहा वर पाया था। सोमवार और शुक्रवार स्नान के बाद इस स्तुति को पढ़कर कुंवारी कन्याएं पाएं मां गौरी का वरदान :

फ्री ज्योतिषीय परामर्श के लिए इस लिंक पर क्लीक करें

जय जय गिरिराज किसोरी।
जय महेस मुख चंद चकोरी॥

जय गजबदन षडानन माता।
जगत जननि दामिनी दुति गाता॥

देवी पूजि पद कमल तुम्हारे।
सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे॥

मोर मनोरथ जानहु नीकें।
बसहु सदा उर पुर सबही के॥

कीन्हेऊं प्रगट न कारन तेहिं।
अस कहि चरन गहे बैदेहीं॥

बिनय प्रेम बस भई भवानी।
खसी माल मुरति मुसुकानि॥

सादर सियं प्रसादु सर धरेऊ।
बोली गौरी हरषु हियं भरेऊ॥

सुनु सिय सत्य असीस हमारी।
पूजिहि मन कामना तुम्हारी॥

नारद बचन सदा सूचि साचा।
सो बरु मिलिहि जाहिं मनु राचा॥

मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सांवरो।
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हियं हरषीं अली।
तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली॥
तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली॥

फ्री ज्योतिषीय परामर्श के लिए इस लिंक पर क्लीक करें

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *