cheeni ke upay चीनी हमारे जीवन में मिठास घोलने का काम करती है। यह व्यंजनों को तो ख़ास बनाती है और साथ ही रोज़ाना हमारी चाय को बेहतरीन स्वाद देती है। पर क्या आप जानते हैं कि इसी चीनी के कुछ उपाय करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है, माता लक्ष्मी की कृपा और घर में सुख शांति कायम हो सकती है। चलिए जानते हैं घर पर रखी चीनी के कुछ ऐसे उपाय जो आपके ग्रहों की दशा को सुधारकर आपके जीवन में सुख शान्ति लाएंगे।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पितृदोष से मुक्ति पाएं
पितृदोष के चलते परिवार पर समस्याओं और दुःख के बादल छाए रहते हैं। ऐसे में पितृदोषों से मुक्ति पाना बेहद ज़रूरी हो जाता है। आटे में चीनी मिलाकर रोटी बनाएं और इस रोटी को कौओं को खिलाएं। इससे पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मालामाल करते हैं लाल चंदन के ये अचूक उपाय Lal Chandan Ke Upay
राहु ग्रह को करें अपने पक्ष में
कुंडली में राहु ग्रह की दशा को मज़बूत करने के लिए यह उपाय कारगर होता है। एक लाल रंग के कपड़े में थोड़ी सी चीनी लेकर बांधे। इसके बाद इसे रात को सोने के वक़्त अपने तकिए के नीचे रख लें। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करें। इससे राहु ग्रह से सम्बंधित समस्याओं का निवारण होगा।
गुड लक के लिए
किसी भी ज़रूरी काम से पहले दही शक्कर खाने की प्रथा हम सभी के घरों में रही है। एक और उपाय है जो आपको कुछ भी बड़ा और ज़रूरी कार्य से पहले गुड लक देगा। ताम्बे के बर्तन में चीनी और पानी घोलकर रखें और घर से निकलने से पहले उसे पी लें। परीक्षा देने जाने से पहले भी ऐसा करने से पेपर अच्छा जाता है।
UP Election 2022 क्या कहती है CM योगी की ग्रहचाल, भाजपा को मिलेंगी इतनी सीट!
शनि देव को करें खुश
पीसी हुई चीनी और नारियल के बूरे को मिलकर चीटियों को खाने के लिए डालने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा रहती है। यह उपाय शनि ग्रह को भी शांत रखने में मदद करता है।
सूर्य ग्रह को करें मज़बूत
यदि आप भी अपनी कुंडली में कमज़ोर पड़ रहे सूर्य ग्रह से परेशान हैं तो यह उपाय आपके काम आ सकता है। ताम्बे के एक बर्तन में चीनी और पानी घोलकर पीने से सूर्य मज़बूत होता है और इसका सकारात्मक प्रभाव आप पर पड़ता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।