सहारनपुर। आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत है ‘धन’ है। धन ही एकमात्र ऐसा साधन है जो हमारी जरूरतों से लेकर हमें सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाता है। हजारों वर्षों पहले ही भागवत पुराण में यह भविष्यवाणी कर दी गई थी कि कलियुग में एक अच्छा परिवार वही कहलाएगा, जिसके पास सबसे अधिक धन होगा।
ऐसे परिवार का समाज में सम्मान होगा, लोग इनके सामने सिर झुकाएंगे, इनके धन की चमक से प्रभावित रहेंगे। यही कारण है कि धन केवल जीवन की छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि समाज में एक ओहदा बनाने के लिए भी आवश्यक हो गया है। लेकिन हर किसी के पास बेशुमार धन हो यह संभव नहीं। मनुष्य जीवन दो आधार पर चलता है – पहला किस्मत और दूसरा कर्म। किस्मत में यदि धनवान होना लिखा है तो वह व्यक्ति अवश्य धन को पाएगा, लेकिन साथ ही अपने कर्मों से भी वह उस धन के करीब पहुंच सकता है।
फ्री ज्योतिष परामर्श के लिए कृपया इस लिंक पर क्लीक करें
हिन्दू शास्त्रों में मनुष्य के कर्मों द्वारा उसकी मनोकामना पूर्ण होने का महत्व बताया गया है। इसलिए यहां ऐसे कई शास्त्रीय उपाय उल्लिखित हैं जिन्हें करने से मनुष्य अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने में सक्षम होता है। ये शास्त्रीय उपाय मंत्र जाप से लेकर दान-पुण्य से भी जुड़े हैं।
माँ लक्ष्मी के राशि अनुसार मंत्र
यदि आप भी धनवान बनना चाहते हैं तो आज हम आपको धन की देवी लक्ष्मी के कुछ मंत्र बताने जा रहे हैं। ये मंत्र राशि अनुसार बताए जाएंगे, तो आप भी अपनी राशि के अनुसार एक मंत्र चुन लें और बताई गई संख्या में उसका जाप करें। हिन्दू धर्म के अनुसार धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने से जातक के ऊपर धन की वर्षा होती है। जीवन से दरिद्रता दूर होती है और वह धनवान बनता है। लक्ष्मी का आशीर्वाद होने से जीवन में धन और खुशहाली दोनों आते हैं। तो आगे जानिए राशि अनुसार क्या है आपका लक्ष्मी मंत्र……
अचानक धन आगमन के संकेत भी देता है उल्लू, शुभता का प्रतीक भी है ये पक्षी
मेष राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
मेष राशि के जातक मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं, इनमें कम साधनों में गुजारा करने का गुण नहीं होता। ये हमेशा जीवन से अधिक की अपेक्षा लगाए रहते हैं। मेष राशि के जातक को धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के ‘श्रीं’ मंत्र का जाप 10008 बार करना चाहिए। इस शब्द का जाप करने से देवी प्रसन्न होंगी।
वृषभ राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
‘परिवार एवं जीवन के प्रति संवेदनशील भाव रखने वाले होते हैं वृषभ राशि के जातक। इनके लिए लक्ष्मी मंत्र इस प्रकार है – “ॐ सर्वबाधा विर्निमुक्तो धनधान्यसुतान्वित:। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:।।“ इस मंत्र का प्रतिदिन कम से कम एक माला जाप करें।
मिथुन राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
दोहरे व्यक्तित्व वाले लेकिन अपने कार्य के प्रति मेहनती होते हैं मिथुन राशि के जातक। यदि ये ठान लें तो नामुमकिन को मुमकिन बना सकते हैं। इनके लिए लक्ष्मी मंत्र – “ॐ श्रीं श्रीये नम:” इस मंत्र का प्रतिदिन एक माला जाप करें।
बुधवार को करें गणेश जी को इस तरह प्रसन्न, दूर होगी समस्याएं
कर्क राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
परिवार के प्रति प्रेम और उनकी हर जरूरत का ख्याल रखना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं कर्क राशि के जातक। लक्ष्मी मंत्र – “ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥“ इस मंत्र का प्रतिदिन एक माला जाप करें।
सिंह राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
समाज में सम्मान पाने और धन के प्रति बेहद आकर्षित होते हैं सिंह राशि के जातक। इनके लिए लक्ष्मी मंत्र इस प्रकार है – “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:” इस मंत्र का प्रतिदिन एक माला जाप करें।
कन्या राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
बेहद समझदार और सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाले होते हैं कन्या राशि के जातक। जीवन के पर्ति इनकी बेहद सरल सोच होती है, लेकिन फिर भी बाकी लोगों से अलग। लक्ष्मी मंत्र – “ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी नम:” इस मंत्र का प्रतिदिन सुबह कम से कम एक माला जाप करें।
सूर्य देव कर रहे हैं कुंभ राशि में गोचर, क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर
तुला राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
जीवन के प्रति तुलानात्मक सोच रखने वाले, समझदार और सुलझे हुए लोग होते हैं तुला राशि के जातक। लक्ष्मी मंत्र – “ॐ श्रीं श्रीय नम:” तुला राशि के जातक इस लक्ष्मी मंत्र का प्रतिदिन एक माला या इससे अधिक जाप भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक जीवन के शुरुआती पड़ाव में कई परेशानियां झेलते हैं, लेकिन 28 की उम्र पार करने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति अपने आप सुधरने लगती है। किंतु इसे और बेहतर बनाने के लिए इस लक्ष्मी मंत्र का उपयोग करें – ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नम:”
धनु राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव में जाते हैं धनु राशि के जातक। यदि मां लक्ष्मी के साथ ये बृहस्पति देव को भी प्रसन्न करने के उपाय करें तो धनवान बन सकते हैं। लक्ष्मी मंत्र – “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:” इस मंत्र का एक माला (108 बार) जाप दिवाली के दिन करें और इसके बाद नित्य 2 माला जप करें।
अपने खानदान का नाम रोशन करती हैं ऐसे हाथ वाली महिलाएं
मकर राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
मेहनती और समझदार होते हैं मकर राशि के जातक। ये लोग कभी भी जीवन में जल्दबाजी में काम नहीं करते। हर काम को सोच-विचार कर करते हैं। लक्ष्मी मंत्र – “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्री ॐ॥“ इस मंत्र का प्रतिदिन कम से कम एक माला जाप करें।
कुम्भ राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
कुंभ राशि का स्वामी शनि है, शनि कर्मानुसार फल देने वाला ग्रह है इसलिए इस राशि के जातक अपने अच्छे कर्मों पर अच्छा और बुरे कर्मों पर जल्द से जल्द बुरा फल पाते हैं। लक्ष्मी मंत्र – “ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।“ इस मंत्र का प्रतिदिन एक माला जाप करने से देवी प्रसन्न होंगी।
मीन राशि के लिए लक्ष्मी मंत्र
मीन राशि का स्वामी ग्रह है देवगुरु बृहस्पति, जो कि स्वयं धन-धान्य दिलाने वाले हैं। इनके लिए लक्ष्मी मंत्र इस प्रकार है – “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:” नित्य दो माला जाप करने से फल की प्राप्ति होगी।