सहारनपुर। ग्रहों के राजा सूर्यदेव आगामी 12 फरवरी 2021 को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्यदेव हर माह ही अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। इस बार वह मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव आगामी 14 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। तो आइए जानते हैं कि सूर्यदेव के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष राशि
सूर्यदेव का यह गोचर मेष राशि के दशम भाव में हो रहा है। इस भाव में गोचर होने से सूर्य को दिशा बल मिलता है। इस दौरान आपका समाज में सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में कद बढ़ने के साथ ही सेलरी में बढ़ोत्तरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश रंग लाएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने रोग से जुझ रहे लोगों को राहत मिलने के साथ ही आपके ज्ञान में भी बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए यह समय मेहनत से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। लंबी यात्रा करना फायदे का सौदा साबित होगा। लव पार्टनर के साथ समय गुजारने का अच्छा अवसर है।
फ्री ज्योतिषीय परामर्श के लिए कृपया इस लिंक पर क्लीक करें।
मिथुन राशि
सूर्य ग्रह के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरुरत है। आपको पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके खर्च भी अचानक बढ़ सकते हैं। बेकार के वाद विवाद से बचे अन्यथा आप मुसीबत में फंस सकते हैं। इस अवधि में आपको अचानक धनलाभ योग होने के योग भी है।
कर्क राशि
सूर्य ग्रह के इस गोचर से कर्क राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी प्राइवेट बात किसी अन्य के सामने साझा न करें। ससुराल पक्ष से आपको तालमेल बनाकर चलना होगा, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएगा।
सिंह राशि
सूर्य के इस गोचर से सिंह राशि वाले व्यापार संबंधी मामलों में भाग्यशाली साबित होंगे। आपको कारोबार से लाभ प्राप्त होगा। नए कार्य के लिए निवेश करना भी फायदेमंद होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके अंदर आत्मविश्वास नजर आएगा। लव एवं लाइफ पार्टनर के साथ बहसबाजी करने से बचें।
बुध ग्रह कर रहे है मकर राशि में प्रवेश, जानिए किसे देंगे लाभ और हानि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को सूर्य का यह गोचर पराक्रमी बनाएगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। आप विरोधियों को हराने में सफल होंगे। नौकरी करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी। नई नौकरी की तलाश में है तो नई नौकरी मिलने के योग हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। यदि आप भोग विलासिता पर धन खर्च कर रहे हैं तो संभल जाए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। लव और लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। नौकरी में परिवर्तन के भी योग हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का यह गोचर सृमद्धशाली बनाने वाला होगा। आप सभी तरह की सुविधाओं का पूरा मजा ले पाएंगे। इस अवधि में आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। काफी समय से अटका हुआ कार्य बनने का समय है। किसी तरह के वाद विवाद को सुलह समझौते से सुलझाने का प्रयास करें।
राहु ग्रह करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन : इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ ही लाभ
धनु राशि
सूर्य का यह गोचर धनु राशि वालों को विवेक प्रदान करने के साथ ही प्रतिष्ठावान बनाएगा। इस अवधि में आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके स्वयं के प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
मकर राशि
सूर्य देव का यह गोचर मकर राशि वालों को भाग्यशाली बनाने के साथ ही आपके लिए पैसे कमाने के नए अवसर लेकर आने वाला है। पहले से संचित धन में वृद्धि संभव है। अपने खानपान पर कंट्रोल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सरकारी क्षेत्र से इस राशि के जातकों को फायदा मिलने की संभावना है।
वर्ष 2021 में कौन सा ग्रह कब कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए अभी
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही सूर्य का यह गोचर हो रहा है, इसलिए यह गोचर आपको तेजवान बनागा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना होगी। आप आय के नए साथ विकसित कर सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, जिससे आपका ही भला होगा। नहीं तो आप को हानि हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर खर्च में बढ़ोत्तरी कराएगा। यदि आप धन का निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच समझ कर ही करें। आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। जिससे आपको धन लाभ होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात यादगार रहेगी। नए वाहन व भवन खरीद के भी योग बन रहे हैं।