ज्योतिष जानकारी

अखंड रामायण पाठ के शुभारंभ से श्री बालाजी धाम का 13वां वार्षिकोत्सव शुरू

सहारनपुर, 15 फरवरी। श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से मनाए जा रहे बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव की आज से शुरूआत हो चुकी है। वार्षिकोत्सव के पहले दिन सोमवार की सुबह श्री बालाजी धाम में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया। इस दौरान गुरु श्री अतुल जोशी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन देते हुए कलयुग में बालाजी महाराज की महत्ता पर प्रकाश डाला।

समस्या है तो समाधान भी है। यहां क्लीक करके अपनी समस्या का समाधान जाने।

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम परिसर में सोमवार को धाम के संस्थापक गुरु श्री अतुल जोशी जी महाराज और गुरु माता श्रीमती अरुणा जोशी ने सर्वप्रथम स्व. गुरु श्री अयोध्या प्रसाद जी की प्रतिमा के समक्ष नमन किया। इसके बाद उन्होंने श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल कप्तान साहब तथा श्री प्रेतराज सरकार को चोला अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात आचार्य अजय किरण जी, आचार्य शुभम बनारस, आचार्य दीपक अग्निहोत्री जी, आचार्य नवप्रभात जी, आचार्य शुभम कौशिक जी, आचार्य विनीत कपिल जी, आचार्य खेमराज मिश्रा, आचार्य योगेश गोनियल ने विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन संपन्न कराया। जिसके बाद श्री रामायण का अखंड पाठ शुरु किया गया। 16 फरवरी 2021 को अखंड रामायण पाठ को विश्राम दिया जाएगा।


इस दौरान गुरु श्री अतुल जोशी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन देते हुए बताया कि 13 साल पहले आज ही के दिन श्री बालाजी धाम की स्थापना हुई थी। तभी से प्रतिवर्ष श्री बालाजी धाम का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार केंद्र सरकार और राज्य सरकार के आदेशों अनुपालन करते हुए कोविड—19 के तहत आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।

बनना है करोड़पति तो बिल्ली की जेर का यह उपाय जरुर आजमाएं

उन्होंने कहा कि श्री बालाजी महाराज कलयुग के देव हैं, जो अपने भक्तों की सच्ची प्रार्थना से जल्द ही प्रसन्न होने वाले देव हैं। उन्होंने कहा कि श्री बालाजी महाराज के साथ साथ कोतवाल कप्तान काल भैरव और प्रेतराज सरकार की पूजा भी करनी चाहिए, तभी जाकर पूजा का फल प्राप्त होता है।

how to growth business कारोबार में तरक्की के चमत्कारी और प्रभावशाली उपाय

इस दौरान पंडित नेत्रमनी जोशी, सुरेन्द्र शर्मा, दिनेश महेश्वरी, अनुपम गुप्ता, प्रमोद महेश्वरी, अश्वनी अग्रवाल, रविन्द्र काठपाल, मनोज वालिया, अजय किनरा, सतीश गुप्ता, नैमिष बत्रा, पुनीत आहूजा, बबलू, धर्मपाल, प्रह्लाद, विवेक, सुरेन्द्र, राम प्रताप, विनोद, राजेश आनंद, मयंक जोशी, शांतनु जोशी, अखिल, अजय सूरी, शिला विजन, दीपक आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

समस्या है तो समाधान भी है। यहां क्लीक करके अपनी समस्या का समाधान जाने।

Tagged inauguration of Akhand Ramayana, Shri Balaji Dham
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *