यदि आपकी अपने जीवन साथी से बनती नही है। दिन रात घर में कलह और झगड़े ही होते रहते है तो इसका एक कारण आपके बेडरूम का वास्तु दोष हो सकता है। कैसे आप अपने घर के सामान में वास्तु के अनुसार थोडा फेरबदल करके अपने घर में खुशी की बहार ला सकते है।
हल्दी
तुलसी की तरह हल्दी भी वरदान प्राप्त पौधा है। यह गुणकारी और चमत्कारी है। यह ऐसी चीज है जिसका हर चीज में इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि पूजा, औषधी, आहार, सौन्दर्य प्रसाधन।
समस्या है तो समाधान भी है। ज्योतिषी से नि:शुल्क बात करें।
आंवले का पेड़
कहते हैं कि आंवले के पेड़ की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसकी हर रोज पूजा करने से सारे पापों का नाश भी होता है। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
अशोक का पेड़
अशोक अपने नाम के अनुसार ही शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला पेड़ है। घर में इसके होने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और ऐसे घर में अकाल मृत्यु नहीं होती। इससे घर में रहने वाले लोगों के बीच आपसी प्रेम-सौहाद्र भी बढ़ता है।
श्वेतार्क का पौधा
इसे गणपति का पौधा मानते हैं और यह दूध वाला होता है। अब वैसे तो वास्तु के हिसाब से ऐसे पौधों का घर के भीतर होना अशुभ होता है, मगर श्वेतार्क इस मामले में अपवाद है। ऐसी भी मान्यता है कि जिसके घर के समीप यह पौधा फलता-फुलता है वहां हमेशा बरकत बनी रहती है।
घर में मनी प्लांट लगाने से होते हैं ये फायदे, बस कुछ बातों का रखें ख्याल
अनार का पेड़
अनार भी एक गुणकारी पौधा है। वास्तु के अनुसार, यह ग्रह दोष को दूर करने और व्यक्ति को समृद्धि बनाने वाला है। घर में अनार का पेड़ होने से ग्रह दोषों से बचा जा सकता है।
परिजात का पौधा
परिजात के पौधे के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि यह समुद्रमंथन से निकला था। इसके फूूल को भगवान के चरणों में चढ़ाने से स्वर्ण दान का पुण्य मिलता है और इसके घर में होने से सारे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
शमी का पेड़
शमी का पेड़ भी घर में होना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध शनि से जोड़ा गया है और शनि की कृपा पाने के लिए शमी का पेड़ लगाकर इसकी पूजा-उपासना की जाती है। घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर इस पौधे को लगाना शुभ बताया गया है। शमी के पेड़ के नीचे नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिक के प्रकोप से बचा जा सकता है और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा।
तुलसी माता की करेंगे 5 तरह से सेवा तो प्रसन्न होंगे सभी देव
गुड़हल का पौधा
गुड़हल का पौधा देखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही लाभकारी भी होता है। कहा जाता है कि घर में इसे लगाने से कानून संबंधी सभी काम पूरे हो जाते हैं। वहीं इसको आप कहीं भी रख सकते हैं। पूजा में भी इसका इस्तेमाल होता है।
नारियल का पेड़
नारियल के पेड़ को भी शुभ माना गया है। कहते हैं जिस घर में नारियल के पेड़ होते हैं, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।