Feng Shui Tips
राशिफल वास्तु टिप्स

Feng Shui Tips: चाहिए धन-दौलत और अच्छी सेहत तो, करें ये 5 आसान उपाय

Feng Shui Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास धन-दौलत (Wealth) रहे और उसकी सेहत (Health) भी उत्तम रहे। इसके लिए फेंगशुई में कई आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर आप भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से आपकी सेहत भी अच्छी हो सकती है।

Feng Shui Tips
Feng Shui Tips

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जिस प्रकार से वास्तुशास्त्र में दैनिक जीवन से जुड़ी हुई वस्तुएं हमारी तरक्की, उन्नति और स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं, वैसे ही फेंगशुई में भी है। इसमें एनर्जी को महत्वपूर्ण माना गया है। यदि आपके आस पास पॉजिटिव एनर्जी है, तो आपकी तरक्की होगी और आप सेहतमंद रहेंगे। यदि निगेटिव एनर्जी है तो फिर आप समस्याओं से घिरे रह सकते हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई के उन आसान उपायों के बारे में, जिससे धन-दौलत और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है।

धन-दौलत और सेहत के लिए फेंगशुई टिप्स

1. फेंगशुई में पानी का फव्वारा या फाउंटेन धन और संपत्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आप चाहें तो अपने घर के पूरब या उत्तर दिशा में फाउंटेन लगा सकते हैं। फाउंटेन से निकलने वाले पानी का संबंध आपके आर्थिक संपन्नता से होता है।

cheeni ke upay एक चम्मच चीनी पैसों समेत बनाएगी सभी बिगड़े काम

2. यदि आप अपने घर के धन वाले हिस्से में सिट्रिन क्रिस्टल रखते हैं, तो यह आपकी आर्थिक उन्नति में बहुत ही मददगार साबित हो सकता है। फेंगशुई में सिट्रिन क्रिस्टल को धन दौलत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है।

3. सुख, समृद्धि और सेहत के लिए आप घर में फेंगशुई कछुआ रख सकते हैं। इसे पॉजिटिव एनर्जी और लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई कछुआ को आप अपने घर और दफ्तर में रख सकते हैं। इससे निकलने वाली पॉजिटिव एनर्जी कार्यों में सफलता, बिजनेस में तरक्की में मददगार मानी जाती है।

2022 इन राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ Rahu ka Gochar

4. फेंगशुई ऊंट भी आर्थिक उन्नति में बहुत ही लाभदायक हो सकते हैं। फेंगशुई ऊंट की मूर्ति जोड़े में या फिर तस्वीर घर के लिविंग एरिया या ड्राईंग रूम में उत्तर-पश्चिम कोने में लगा सकते हैं। यह घर के अंदर पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखता है। यह करियर में सफलता की संभावनाओं को बढ़ाता है।

5. आप अपनी आर्थिक उन्नति के लिए घर के अंदर कॉइन प्लांट या जेड प्लांट लगा सकते हैं। फेंगशुई में जेड प्लांट या क्रासुला ओवाटा की बहुत मान्यता है। जिस प्रकार लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं, वैसे ही कॉइन प्लांट भी लगाया जाता है। फेंगशुई में कॉइन प्लांट को धन-दौलत से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि कॉइन प्लांट को लगाने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। आय के नए स्रोत मिलते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in