स्वप्न फल विचार

सपने में दिखे यदि सुंदर स्त्री तो समझिए आपके साथ होने वाला ये

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन घटनाओं को आप सपने में देखते हैं उनका व्यक्ति के जीवन से गहरा संबंध होता है। नींद में दिखाई देने वाली घटनाएं आपको आगामी जीवन के लिए सचेत करती हैं। भले ही अधिकांश लोग इन्हें मात्र सपना समझकर नजरअंदाज कर दें लेकिन आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो सपने में आने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि स्वाभाविक तौर पर लड़कों को लड़कियों से संबंधित स्वप्न अधिक दिखाई देते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार आपको मिलने वाला फल महिला की अवस्था पर निर्भर करता है।

सपने में बूढ़ी औरत को देखना – अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में सफेद साड़ी पहने किसी बूढ़ी औरत को देखता है तो उसे धन, संपत्ति और सामाजिक लाभ मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है।

हमारे ज्योतिष से फ्री में बात करें। यहां क्लीक करें…

सपने में जवान औरत – अगर आप अपने सपने में किसी जवान औरत को देखते हैं तो इसका स्पष्ट अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में प्रसन्नता और धन का आगमन होने वाला है।

स्त्री का बात करना – आप सपने में अगर किसी स्त्री से बात कर रहे हैं तो आपके सामाजिक सम्मान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन जाती है।

बूढ़ी स्त्री का हंसना – अगर आप अपने सपने में किसी बूढ़ी स्त्री को हंसते हुए देखते हैं तो निकट भविष्य में सुख और समृद्धि प्राप्त होने की पूरी संभावना है।

आते हैं बुरे सपने तो कीजिए इन 10 में से कोई एक उपाय

सुंदर लड़की या परी का दिखना – अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में बहुत आकर्षक स्त्री या परी दिखाई देती हैं तो सुख और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। पारिवारिक विवादों की समाप्ति और शुभ समाचारों के आगमन का संकेत मिलता है।

कुरूप स्त्री का दिखना – अगर सपने में आपको कोई बेहद कुरूप स्त्री दिखाई दें तो यह आने वाली परेशानियों और बाधाओं का संकेतक है। व्यक्ति को निकट समय में कई समस्याओं से उलझना पड़ सकता है।

लड़की को भगा ले जाने का सपना देखने का मतलब क्या होता है…

आभूषणों से सुसज्जित स्त्री – अगर किसी पुरुष को अपने स्वप्न में धन और आभूषणों से लैस कोई स्त्री दिखाई देती है तो उस व्यक्ति के सभी रुके हुए काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं।

सुंदर स्त्री का आलिंगन – अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में किसी सुंदर स्त्री का आलिंगन करता है तो जल्द ही विभिन्न प्रकार के सुख प्राप्त होने वाले होते हैं।

स्त्री का मुस्कुराना – अगर सपने में आपको मुस्कुराती स्त्री दिखाई दी है तो काफी धन मिलने की संभावना रहती है।

हमारे ज्योतिष से फ्री में बात करें। यहां क्लीक करें…

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *