Special Yog on 8 January
अंक ज्योतिष ज्योतिष जानकारी राशिफल

Special Yog on 8 January शनिदेव की टेढ़ी नजर से मिलेगी मुक्ति

Special Yog on 8 January : शनिदेव का नाम सुनते ही कई लोगों को पसीना छूटने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिदेव को लेकर आम धारणा है कि इनकी क्रूर दृष्टि से कोई नहीं बच पाता है। वर्ष 2022 के पहले महीने में शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए खास संयोग बन रहा है। दरअसल 8 जनवरी 2022 को शनिवार है। अंक ज्योतिष के मुताबिक 8 शनि का अंक है। ऐसे में शनिदेव की पूजा के लिए 8 जनवरी का दिन बेहद खास है। जानते हैं कि आने वाला शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

Special Yog on 8 January
Special Yog on 8 January

इस वक्त मिथुन और तुला राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है। वहीं धनु, मकर और कुंभ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों के लिए आगामी शनिवार (8 जनवरी) वरदान के समान साबित हो सकता है। इस दिन शनि देव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

दफ्तर जाते वक्त पहनें इस रंग के कपड़े, मिलेगी उन्नति Vastu Remedies

शनि देव को कर्मफलदाता कहा जाता है, क्योंकि ये इंसान को उसके कर्म के अनुकूल फल देते हैं। इसके साथ ही शनि देव को परिश्रमी, नियम के साथ चलने वाला और अनुशासन प्रिय लोग पसंद हैं। ऐसे में हर इंसान को ऐसे गुण अपने अंदर लाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

– बड़े-बुजुर्गों, वृद्ध, कमजोर और परिश्रम करने वालों का भूलकर भी अनादर नहीं करना चाहिए।

– गरीबों और जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए।  पशु-पक्षियों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

– शनिवार के दिन गरीबों को अन्न, काले कंबल, काली उड़द का दान करना शुभ रहेगा।

– शनिवार के दिन काली दाल की खिचड़ी बनाकर खाएं।  परस्त्री गमन जैसे अनैतिक कामों से दूर रहे।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें। ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in