अप्रैल के पहले ही दिन बुध राशि परिवर्तन कर गए हैं। वे अभी कुंभ राशि में थे और 1 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं तथा मीन राशि में बुध आगामी 16 अप्रैल तक रहेंगे, इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां जानिए बुध का ये राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
समस्या है तो समाधान भी है, ज्योतिषी से फ्री में बात करें, क्लीक करें
इन राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि :
बुध के राशि वरिवर्तन से वृषभ राशि वालों को लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में आप एक साथ कई महत्वपूर्ण कामों को संभालेंगे, जिसकी वजह से आपका कद और मान-सम्मान बढ़ेगा। नए आय के स्रोत बनाने का मौका मिलेगा। वृषभ राशि के व्यापारियों के लिए भी व्यवसाय बढ़ाने के लिए उत्तम समय है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फायदा होगा। घर परिवार में संबंध बेहतर होंगे।
गुरुवार विशेष : अपार धन, सुख और शांति के लिए आजमाए ये 10 सिद्ध उपाय
मिथुन राशि :
इस राशि के लोगों के लिए भी बुध का राशि परिवर्तन काफी शुभ है। परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे, कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें वर्ना परेशानी हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, इस वजह से कोई भी निर्णय लेने में परेशानी होगी, लेकिन आपको कोई भी निर्णय अपनी क्षमताओं पर विश्वास करते हुए लेना होगा।
कन्या राशि :
कन्या राशि वालों के लिए बुध का ये गोचर काफी उत्तम फल देगा। आपके कठिन परिश्रम के फल का समय करीब आ गया है। पदोन्नति और वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को भी मुनाफा हो सकता है।