maa laxmi 1
लाल किताब

मां लक्ष्मी इन कारणों से होती है नाराज, नहीं होती घर में बरकत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। जिस पर मां लक्ष्मी कृपा कर दें उसका जीवन आनंद से भर जाता है। मां लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हमारी कुछ गलतियों की वजह से मां लक्ष्मी हमसे नाराज हो सकती है। घर में मां लक्ष्मी का वास हो, इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी किन आदतों की वजह से नाराज हो जाती हैं….

maa laxmi 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

गदंगी करने वाले लोगों से रहती हैं मां लक्ष्मी नाराज
जो लोग स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते हैं उनसे मां लक्ष्मी नाराज रहती है। ऐसे लोगों पर मां की कृपा नहीं रहती है। व्यक्ति को जीवन में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घर में साफ- सफाई रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां का वास वहीं होता है जहां साफ- सफाई का ध्यान रखा जाता है।

जहां महिलाओं का सम्मान नहीं, वहां मां लक्ष्मी का निवास नहीं
व्यक्ति को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करता है, उससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। व्यक्ति को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी परेशान नहीं होता है।

जूते बदल सकते हैं आपकी किस्मत | बस रखें इन बातों का ध्यान

दूसरों की बुराई करने वाले व्यक्ति
जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की बुराई करता है या दूसरों की बुराई के बारे में ही सोचता रहता है, मां लक्ष्मी की उस पर कृपा नहीं बरसती है। मां लक्ष्मी उन्हीं लोगों पर कृपा करती हैं जो सदैव दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और दूसरों की भलाई करते हैं।

घर में शांत वातावरण न हों
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है, जहां का वातावरण शांत होता है। जिस घर में अशांति का माहौल हो वहां मां का वास नहीं होता है। व्यक्ति को कभी भी क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोध करने से घर का वातावरण खराब होता है।

संकलन
श्री ज्योतिष सेवाश्रम संस्थान (राज.)

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged , घर में बरकत, मां लक्ष्मी
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in