maxresdefault 1
चमत्कारी उपाय लाल किताब

Lal Kitab remedies : बरसेगा इतना पैसा कि संभालना पड़ जाएगा मुश्‍किल

Lal Kitab remedies : कई बार समस्याएं आपके द्वारा नहीं उपजी होतीं, बल्कि ये ग्रह और नश्त्रों के कारण जन्म लेती हैं। इसलिए इनका उपाय भी उसी तरह से करना चाहिए। यानी ग्रहों के उपाय उनके दिन के अनुसार होते हैं। अगर ऐसे उपाय किए जाएं तो उसके परिणाम भी शत-प्रतिशत प्राप्त होते हैं। ग्रहों के प्रभाव के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए हमेशा ग्रहों की चाल को भी समझना चाहिए। (solve in money problem)

maxresdefault 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

जैसे यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि आपके किस ग्रह के कारण आपको समस्या आ रही है। ये जानने के बाद आप ग्रहों के प्रभाव को कम या बढ़ा सकते हैं। तो आइए आज दिन यानी वार के अनुसार उन उपायों को जानें जो आपकी सोती किस्मत को जगा कर चमकाने का काम करेंगे।

लाल किताब के अलग-अलग उपाय

यदि आपकी कुंडली मे चंद्र दोष है तो सोमवार के दिन आपको लाल किताब के अनुसार उपाय करना होगा। सोमवार का दिन भगवान चंद्र का होता है और इस दिन खीर बनाएं और खुद न खाकर दूसरों को खिलाएं। ऐसा करने से चंद्रमा का नीच प्रभाव आप पर कम होगा और चंद्र मंजबूत होगा। इस दिन आप सफेद कपड़े पहना करें।

घर में भरे रहेंगे अन्न Food के भंडार, यदि कर लिए यह पांच काम

मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है और आपका मंगल अगर भारी है तो इस दिन आप हनुमान जी की स्तुति करें और इस दिन लाल चीजों का दान करें। मसूर की दाल का दान करना बेहद ही शुभ माना गया है।

बुधवार के दिन गणपति जी का होता है। अगर आपका बुध कमजोर है तो आपको हरे रंग से नाता जोड़ना होगा। बुधवार को साबूत मूंग की दाल का दान करें, लेकिन याद रखिए उसका सेवन न करें।

गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति का होता है और इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व होता है। बृहस्पतिवार को आप किसी ब्राम्हण को पीले रंग के वस्त्र दान करें। कढ़ी चावल का सेवन करना फलदायी माना जाता है।

क्या आपको भी मिलते हैं ये संकेत, तो समझ लें भरने वाली है आपकी तिजोरी

मान-सम्मान और यश-समृद्धि का ग्रह शुक्र होता है। लेकिन अगर शुक्र कमजोर हो तो कुछ भी नहीं मिलता। इसलिए अगर आप अपने शुक्र को मजबूत करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन संपूर्ण भाग्य के लिए दही अवश्य खाएं।

शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस दिन आप पीपल के पेड़ में शाम को जल चढ़ायें और तिल के तेल का दीपक जलाएं। हर शनिवारआप ये उपाय कर शनि के प्रकोप से बच सकते हैं।
रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित है। इस दिन जल में गुड डालकर सूर्य को अर्घ्य दें व नदी में भी प्रवाहित कर सकते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in