Zodiac sign : ज्योतिष में 12 राशियों (Zodiac sign) का वर्णन मिलता है। इन राशियों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। वहीं इन ग्रहों की मूल प्रकृति में काफी अंतर होता है। जिसका प्रभाव इन राशियों से जुड़े जातकों पर पड़ता है। इसलिए हर इंसान का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है।
Zodiac sign
इन अक्षर के नाम वाले लोग लेते हैं जिंदगी के पूरे मजे Name Astrology
करना है प्रेम विवाह तो करें ये ज्योतिषीय उपाय Valentine’s Day 2022
आज हम ऐसी 4 राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े जातक बिंदास और मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं। ये जिस भी महफिल में जाएं वहां पर अपना रंग जमा देते हैं। ये लोग खुलकर अपनी जिंदगी को पूरी मौज के साथ जीते हैं। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं…
इन पौधों को लगाने से खुद चलकर आती हैं मां लक्ष्मी Vastu shastra
वृषभ :
इस राशि के लोग बेहद मजाकिया स्वभाव के माने जाते हैं। ये जिस भी महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं। ये कोई ना कोई ऐसी बात कर देते हैं जिसको सामने वाले को हंसी आ जाती है। ये बहुत ही चुलबुले स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी बात की टेंशन नहीं लेते। इनका मामना होता है कि जिंदगी एक बार मिली है उसको खुलकर जीया जाए। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार भी होते हैं। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
जानिए फरवरी में कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल, क्या रहेगी तेजी मंदी share market
मिथुन :
इस राशि के लोग मिलनसार और मस्त स्वभाव के होते हैं। साथ ही इन लोगों को हंसी- मजाक करना और दूसरों को हंसाना बहुत अच्छा लगता है। इस राशि के लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। ये कुछ खास प्लानिंग के साथ कुभी कुछ नहीं करते। ये जिंदगी के साथ चलते हैं और जीवन जिस ओर ले जाता है, उस ओर चल देते हैं। इतना ही नहीं इनके अंदर इतनी खूबी होती है कि ये गुस्से से तमतमा रहे लोगों का भी गुस्सा शांत कर देते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड भी होते हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
पैसों की तंगी दूर करने को बन रहा खास संयोग, करें ये उपाय magh purnima 2022
धनु :
इस राशि के लोगों को अपने विनम्र स्वभाव और मौज- मस्ती भरे अंदाज के लिए जाना जाता है। ये अच्छी बातों को तुरंत ग्रहण करते हैं। ये सामने वाले की फालतू बातों में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते। इनके चेहरे पर हमेशा एक मौन मुस्कान देखने को मिलती है। जो इनको दूसरों से अलग बनाती है। ये लोग जब भी दोस्तों के बीच में होते हैं, तो छोटे- छोटे जोक्स छेड़ते रहते हैं।
खुशियां मिलेंगी या होगी धन-वर्षा? अपनी जन्म तारीख से जानें अपना हाल Numerology
मीन :
इस राशि के लोगों को बहुत ही हसमुख स्वभाव के माने जाते हैं। इसके साथ ही ये बहुत ही ठंडे दिमाग वाले भी होते हैं। ये जल्दी भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेते। कोई भी परिस्थिति हो ये खुद को बहुत ही सुलझाकर और शांति के साथ रखते हैं। ये लोग कठिन से कठिन स्थिति से भी निपट लेते हैं।
हालांकि ये लोग काफी भावुक होते हैं, लेकिन जिंदगी को पूरी मस्ती के साथ जीते हैं। ये लोग मजाकिया प्रकृति के होते हैं। ये खुद भी खुश रहना चाहते हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं। इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।