your nature : आपने लोगों की राशि, कुंडली और जन्म तिथि के हिसाब से लोगों के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि हर दिन की भी अपनी अलग एनर्जी होती है। जो उस दिन पैदा होने वाले बच्चे के व्यक्तित्व और गुणों में भी झलकती है। ज्योतिष के अनुसार आप सप्ताह के जिस दिन में पैदा हुए हैं, उसके हिसाब से भी अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए किस दिन पैदा होने वाले लोगों में क्या खूबियां होती हैं।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
सोमवार :
सोमवार का दिन चंद्रमा का होता है, इसलिए इस दिन जन्में लोगों का मन चंचल होता है। वो एक चीज पर बहुत लंबे समय तक नहीं टिक सकते। ऐसे लोग खुशमिजाज होते हैं और जहां जाते हैं, खुशियां ही बांटते हैं। इसलिए इन्हें काफी पसंद किया जाता है। हालांकि इन्हें कफ से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका रहती है।
लड़कों के कंधे भी बयां करते हैं उनका बहुत गहरा राज, जानिए क्या है ये रहस्य
मंगलवार :
इस दिन जन्में लोगों पर हनुमान बाबा की कृपा होती है। ऐसे लोगों का दिल भी हनुमान जी की तरह उदार होता है और ये जरूरतमंदों की मदद के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हालांकि इनका गुस्सा काफी तेज होता है। लेकिन स्वभाव से ये लोग भोले होते हैं। ये किसी के प्रति मन में बैर नहीं रखते।
रतिक्रिया के लिए शास्त्रों के अनुसार कौन सा समय होता है उचित
बुधवार :
बुधवार का दिन गणेश जी का माना जाता है। इस दिन जन्मे लोग बुद्धिमान होने के साथ बातचीत करने में माहिर होते हैं। ये लोग अपने परिवार के प्रति बहुत समर्पित होते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इन्हें काफी भाग्यशाली माना जाता है, इसलिए ये किसी भी समस्या में फंसकर आसानी से बाहर निकल ही आते हैं।
इन राशि के लोगों को देर से मिलता है मेहनत का फल, क्या आप तो नहीं
गुरुवार :
गुरुवार को जन्मे लोग बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। इनसे मिलकर लोग इंप्रेस हुए बिना रह ही नहीं सकते। ये बातचीत की कला में इतने माहिर होते हैं कि सामने वाले का किसी भी विषय में मुंह बंद रख सकते हैं। दिखने में ये काफी आकर्षक होते हैं। अपनी इन्ही क्वालिटीज की बदौलत ये जल्द ही धनवान भी बन जाते हैं।
कर्ज मुक्ति के लिए चमत्कारी है ‘ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र’ का पाठ
शुक्रवार :
शुक्रवार को जन्मे लोग स्वभाव से काफी सीधे होते हैं। ये हर तरह के वाद विवाद से दूर रहना पसंद करते हैं। हालांकि इनमें ईर्ष्या की भावना कई बार देखने को मिल जाती है। शुक्रवार का दिन चूंकि मां लक्ष्मी का है, इसलिए इन पर माता की विशेष कृपा हो जाती है, इसलिए इन लोगों को हर सुख सुविधा प्राप्त होती है।
धन की नहीं होगी कोई कमी, हर कार्य में सफलता दिलाते हैं ये उपाय
शनिवार :
शनिवार को जन्मे लोगों पर शनिदेव की कृपा होती है। इन लोगों को बात बात पर गुस्सा आता है। लेकिन इनमें जबरदस्त इच्छा शक्ति होती है। ये लोग जिस काम में लगते हैं, उसमें महारथ हासिल करने के बाद ही दम लेते हैं। इनकी जिंदगी संघर्षमय होती है। लेकिन ये अपनी कड़ी मेहनत से अपने भाग्य को पलट देते हैं और जो चाहते हैं, उसे प्राप्त कर लेते हैं।
बेहद रोमांटिक होते हैं ये 4 राशियों वाले लोग, जानिए आपका पार्टनर तो नहीं ?
रविवार :
रविवार का दिन सूर्य का होता है। इस दिन जन्में लोगों पर भी सूर्यदेव का आशीर्वाद होता है। ऐसे लोग खूब यश प्राप्त करते हैं। कैरियर भी इनका काफी अच्छा रहता है। ये बातचीत काफी सोच समझकर कर करते हैं। इन्हें इस बात की समझ बहुत अच्छे से होती है, कि कहां कैसे पेश आना है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।