1627542927 9042 1
घरेलू नुस्खे राशिफल

यदि कब्ज की समस्या से रहते हैं तो परेशान तो आज ही अपनाएं ये Yoga Tips

Yoga Tips : योग में शरीर के भीतर जमा गंदगी को निकालने के लिए कई आसन और क्रियाएं हैं। क्रियाओं में जैसे गणेश क्रिया, जलनेति, धौति क्रिया और वमन क्रिया की जाती है। उसी तरह आसनों में उत्कटासन या उत्कट आसन का महत्व है। आओ जानते हैं कि यह किस तरह किया जाता है।Yoga Tips

1627542927 9042 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

1. उत्कटासन कई तरह से किया जाता है। यह मूलत: खड़े रहकर किया जाता है।

2. पहले आप ताड़ासन में खड़े हो जाएं और फिर धीरे धीरे अपने घुटनों को आपस में मिलाते हुए मोड़ें।

3. अपने कुल्हों को नीचे की ओर लाकर उसी तरह स्थिर रखें जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठे हों।

4. अपने हाथों को ऊपर उठाकर ही रखें, अपने चेहरे को फ्रेम करें।
5. अब अपने हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में अपने सीने के केंद्र में एक साथ लाएं। यह उत्कटासान है।

क्या आप भी खाते हैं खड़े होकर खाना, तो हो सकता है बड़ा नुकसान : 

6. प्रारंभ में 10 सेकंड से बढ़ाकर 90 सेकंड तक यह आसन करें।

7. जब तक आसन में ‍स्थिर रहें तब तक 5 से 6 बार गहरी श्वास लें और छोड़ें।

8. आसन करते वक्त गहरी श्वास भीतर लें और आसन पूर्ण होने पर श्वास छोड़ते हुए पुन: ताड़ासन में आकर विश्राम मुद्रा में आ जाएं।
9. उपरोक्त आसन प्रारंभ में 5 से 6 बार ही करें।

10. इस आसन को खाली पेट जल पीकर करते हैं।

10. कुछ लोग रात में तांबे के बर्तन में जल रखकर प्रात:काल बासी मुंह से उत्कट आसन के दौरान पानी पीते हैं। इस आसन के लिए शुरू-शुरू में 2 गिलास तक जल पीएं। उसके बाद धीरे-धीरे 5 गिलास तक पीने का अभ्यास करें। जल का सेवन करने के बाद शौच आदि के लिए जाएं।

सावन में बिना नमक के व्रत रखने से क्या होगा सेहत पर असर : Health Tips 

सावधानी : घुटनों चोट या कोई गंभीर समस्या हो, कुल्हों पर दर्द हो या पीठ दर्द, सिर दर्द या अनिद्रा का रोग हो तो ये आसन ना करें।

उत्कटासन के फायदे :
1. इस आसन से हमारे शरीर में वात-पित्त और कफ का नाश होता है।

2. इस योग से शरीर में कॉपर की मात्रा जाती रहती है जिससे शरीर को हड्डियों और मांसपेशियों को लाभ मिलता है।

बारिश में खांसी-जुकाम से बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे ? Health Tips

3. इस योग से कितना भी पूराना कब्ज हो वह दूर हो जाता है।

4. यह आसन टखनों, जांघों, पिंडली, कंधे, छाती और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है।
5. पेट के अंगों और डायफ्राम और हार्ट को लाभ पहुंचाता है।

6. शरीर में संतुलन बनाता है और यदि आप ध्यान करते हैं तो उसमें भी इससे लाभ मिलता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in