kun
ज्योतिष जानकारी राशिफल

किस राशि को देखे, जन्म राशि या नाम राशि Rashi को

sagar zee new1
आचार्य सागर जी

अक्सर लोगों को बड़ी समस्या होती है अपनी राशि Rashi को लेकर। किस राशि को माना जाये या किस राशि कर आधार पर कार्य किये जाये जिससे हम जीवन में सफल हो सके। जन्म राशि या नाम राशि ?

ज्योतिष के अनुसार जन्म के समय चंद्र जिस राशि में होता है, उसे जन्म राशि कहते हैं। जैसे कि मान लेते है की किसी जातक के जन्म के समय चन्द्रमा तुला राशि में स्थित है तो उस जातक की जन्म राशि तुला मानी जाएगी। इस प्रकार से अपनी राशि को जान सकते है।

 

ऐसा करेंगे तो ब्यूटी पार्लर खूब चलेगा ज्योतिष Astrology संबंधित कुछ टिप्स

 

बहुत से लोग ऐसे होते है जिनके दो नाम चलते हैं जैसे की जन्म राशि के अनुसार कुछ नाम होता है और बोलता नाम अलग होता है जिसको संबोधन के लिए प्रयोग किया जाता है।

राहू का सरल और अचूक उपाय अगर राहू लग्न, दुसरे और बारहवे भाव में हो

 

हमारे ज्योतिष शास्त्र में राशि का बहुत महत्व माना गया है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में किसी कार्य को लेकर उस कार्य के क्या परिणाम होंगे ये सब राशि अनुसार ही ज्ञात किया जाता है। लेकिन अगर अगर हमे अपने सही राशि नही मालूम है तो उस कार्य के सम्बन्ध में सटीक परिणाम नहीं कहे जा सकते है।

 

अधिकतर लोगों के मन में एक प्रश्न उठता है कि किसी भी कार्य को करने से पहले कौन सी राशि देखे, जन्मतिथि के आधार पर या फिर नाम के पहले अक्षर के आधार पर ?

इन चार राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी maa Lakshmi की विशेष कृपा…

 

अगर ध्यान से देखा जाये तो जन्म राशि एवं नाम राशि इन दोनों का अपना-अपना बहुत ही महत्व माना गया है। ज्योतिष अनुसार दोनों राशियों का कार्य क्षेत्र अलग अलग बताया गया है या यूँ कहे की कार्यो के आधार पर विभाजन किया गया है।

जूते बदल सकते हैं आपकी किस्मत | बस रखें इन बातों का ध्यान

 

जीवन में किसी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए, किसी कार्य के मुहूर्त के लिए, हमेशा जन्म्रराशि को प्राथमिकता देनी चाहिए। क्यूंकि जन्मराशि के अनुसार ही ग्रह, नक्षत्रों, गोचर आदि की सटीक जानकारी प्राप्त हो सकती है। जिसके आधार पर हम जान सकते है कि किसी कार्य को कब किया जाना चाहिए और कब नहीं किया जाना चाहिए, इसलिए जन्म राशि या चन्द्र राशि को प्राथमिकता दी जाती है।

Millionaire करोड़पति बनना है तो घर में लगाये ये पौधे

 

अब आते है नाम राशि पर तो जिन लोगों अपनी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान नहीं मालूम होता है उनको नाम राशि के अनुसार चलना पड़ता है। लेकिन ये भी सत्य है एक ही नाम राशि वाले लोग एक जैसे नहींं हो सकते है। जैसे कि मान लेते है कि अगर किन्ही दो लोगों का नाम नरेन्द्र है मगर एक नरेन्द्र नाम का व्यक्ति बहुत अच्छी स्थिति में है, अच्छा व्यापार है, पैसा है मकान है, परन्तु वहीं दूसरा नरेन्द्र नाम का व्यक्ति रिक्शा चला रहा है।

क्या विवाह होने में हो रहा है विलम्ब और परेशानी तो करे ये अचूक उपाय totke

 

इस तरह से तो दोनों के नाम एक जैसे होते हुए भी दोनों के जीवन में बहुत अंतर दिखाई दे रहा है। नाम राशि के अनुसार ये माना जाता है कि नाम राशि से देश, ग्राम, स्थान सम्बंधित, युद्ध या फिर व्यापार आरंभ आदि विषयों को देखा जा सकता है।

भाग्य भी बदलती है रोटी Roti , जानिए 5 चमत्कारी उपाय

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in