Venus transit : आगामी 30 अक्टूबर की शाम शुक्र ग्रह गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेगा। शुक्र इस राशि में 8 दिसंबर तक रहेगा, इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। 40 दिनों के लिए शुक्र का अपने समकक्ष ग्रह की राशि में आना अनेक मामलों में सुखप्रद रहेगा। शुक्र भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने वाला ग्रह है। शुक्र के गोचर के कारण धनु राशि के जातकों को विशेष उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। इसका राशि परिवर्तन सभी राशियों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालेगा। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा होगा असर…
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मेष राशि (Aries)
शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके भाग्योदय होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इससे न सिर्फ आपको भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी बल्कि नए प्रेम संबंध भी बनेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास घुलेगी। छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर समय आपके अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
रुके हुए कामों प्रगति आएगा, परिवार का भी पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलता रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है। पुरानी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। पैसा आएगा लेकिन रुकेगा नहीं। खर्च ज्यादा होने से थोड़ी टेंशन हो सकती है।
दूसरे का मन मोह लेती हैं इस तरह के गाल वाली लड़कियां, होती हैं चुम्बकीय
मिथुन राशि (Gemini)
शुक्र के राशि बदलने से दांपत्य में मिठास बढ़ेगी, पति-पत्नी के बीच प्रेम और भी गहरा होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से ये समय उत्तम है। पुराने दोस्तों के मिलने से मन को प्रसन्नता होगी। ये समय आपके लिए अच्छा है।
कर्क राशि (Cancer)
शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है, रक्त से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। दांपत्य में खटास आ सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी। समय मिला-जुला रहेगा।
शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
सिंह राशि (Leo)
संतान को समृद्धि मिलेगी, उसकी तरक्की से आपको भी प्रसन्नता का अनुभव होगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। अपने आराम के लिए कोई मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना बन रही है।
कन्या राशि (Virgo)
सुख-समृद्धि में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग भी शुक्र के राशि परितवर्तन से बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है।
क्यों विशेष है इस बार करवा चौथ का व्रत? पांच साल बाद बना ऐसा योग
तुला राशि (Libra)
पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। जमीन-जायदाद में से हिस्सा भी मिल सकता है। भाई-बहनों से सुख मिलेगा। पुराने रोग दूर होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों की भरपूर आवक होने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
शुक्र के राशि परिवर्तन से आप अपनी वाणी के दम पर धन अर्जित करेंगे। और भी कई सुख आपको इस दौरान प्राप्त होंगे। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। अचल संपत्ति यानी प्लाट, फ्लैट या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं।
क्या आप जानते हैं लक्ष्मी जी के विष्णु जी के पैरों में बैठने का राज ?
धनु राशि (Sagittarius)
आपके निर्णय लेने की क्षमता पहले से मजबूत होगी। कोई बड़ा फैसला परिवार के हित में लेना पड़ेगा। हालांकि उसका विरोध भी हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। किस्मत आपका साथ देगी। शारीरिक सुख भी प्राप्त होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Capricorn)
खर्च ज्यादा होने के बाद भी पैसों की आवक भरपूर रहेगी। उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। समय आपके पक्ष में रहेगा। लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक तरह के समझ लें। नहीं तो बाद भी परेशानी का अनुभव हो सकता है।
अगले 45 दिन तक ये राशि वाले रहें संभलकर Mars Transit 2021
कुंभ राशि (Aquarius)
अनेक मार्गों से पैसा आएगा यानी इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। दांपत्य और प्रेम में समृद्धि बढ़ेगी। भाग्योदय होगा। नौकरी कारोबार में में भी तरक्की होने के योग बन रहे हैं। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। समय आपके अनुकूल है।
मीन राशि (Pisces)
कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकता है, कोई बड़ा पद भी आपको मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ सुख का अनुभव करेंगे। प्रबल आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। ऑफिस में सभी आपके कार्य को सराहेंगे।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।