Venus planet ये राशि वाले बनेंगे मालामाल
Venus planet : ज्योतिष में ग्रहों का उदय और अस्त खास महत्व रखता है। भौतिक सुख-सुविधा, धन और लग्जरी लाइफ के कारक शुक्र (Venus planet) 4 जनवरी को अस्त हुए हैं। इस वक्त शुक्र धनु राशि में वक्री हैं। शुक्र (Venus planet) का उदय 14 जनवरी को सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर होगा। वैसे तो शुक्र के उदय का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशियों पर इसका सकारात्मक असर होगा। शुक्र के उदय होने किन राशियों को लाभ होने वाला है, इसे जानते हैं।
Venus planet ये राशि वाले बनेंगे मालामाल
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मिथुन (Gemini)
14 जनवरी को शुक्र के उदय होने से मिथुन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकता है। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन से लाभ मिलेगा। सैलरी में ग्रोथ की भी खुशखबरी मिलेगी। बिजनेस करने वालों के लिए भी शुक्र का उदय लाभकारी साबित होगा। आमदनी में वृद्धि और कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
kajal ke totke चमत्कारी है काजल का ये उपाय, समस्याओं से मिलता है छुटकारा
कन्या (Virgo)
शुक्र उदय से लग्जरी लाइफ में चार चांद लगेगा। कार्यस्थल पर प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जिस कारण सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही अधिकारियों का साथ मिलेगा। बिजनेस करने वालों के कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलेगी। भविष्य के लिए धन संग्रह कर सकते हैं। इसके अलावा दैनिक आय में भी वृद्धि संभव है। जो लोग नया बिजनस शुरू किए हैं, उनके लिए भी शुक्र का उदय शुभ साबित होगा।
Makar sankrati 2022 आपकी राशि पर मकर संक्राति का प्रभाव, दान एवं उपाय
सिंह राशि(Leo)
शुक्र का उदय होते ही नई नौकरी की सौगात मिलेगी। जो लोग जॉब में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए भी शुक्र का उदय शुभ साबित होगा। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर का योग है। आर्थिक लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं। खुद का बिजनेस करने वालों के लिए शुक्र-उदय लाभकारी रहेगा। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा।
कुंभ (Aquarius)
शुक्र का उदय इस राशि वालों के लिए ही शुभ रहेगा। नौकरी में बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही बिजनेस में आर्थिक लाभ का भरपूर अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए भी शुक्र-उदय बेहद लाभदायक साबित होगा। किसी अच्छी नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है। कुल मिलाकर शुक्र-उदय कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा।
Read Also-
Diseases Risk जनवरी 2022 में बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, जानिए वजह
Paush Month बेहद अशुभ हैं अगले 10 दिन, लेकिन ये शुभ चीजें बदल देंगी किस्मत!
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।