original 1
राशिफल वास्तु टिप्स

Vastu Tips : नहीं है आंगन तो समझो आपके बच्चों का बचपन भी नहीं

Vastu Tips :  आजकल शहरी लोग फ्लैट में रहते हैं तो आंगन होने का सवाल ही नहीं। दूसरी ओर शहरी घरों में भी अब आंगन कहां रहे हैं। पहले के घरों में आंगन होते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में ही अब कुछ घर ऐसे बचे हैं जहां आंगन है। हालांकि यदि आप आंगन वाला घर बनाना चाहते हैं या कि आपके यहां आंगन है तो आओ जानते हैं आंगन के वास्तु टिप्स Vastu Tips in hindi।

original 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

घर का आंगन : घर में आंगन नहीं है तो घर अधूरा है। घर के आगे और घर के पीछे छोटा ही सही, पर आंगन होना चाहिए। प्राचीन हिन्दू घरों में तो बड़े-बड़े आंगन बनते थे। शहरीकरण के चलते आंगन अब नहीं रहे। आंगन नहीं है तो समझो आपके बच्चे का बचपन भी नहीं है।

Vastu Tips :  1.

आंगन मुख्यत: तीन तरह से होते हैं। पहला घर के सामने आंगन, दूसरे घर के पीछे आंगन और तीसरा घर के आगे पीछे दोनों ओर आंगन और चौथा घर के बीचोंबीच आंगन और चारों ओर घर। सभी तरह के आंगन का वास्तु भिन्न होता है।

Vastu Tips :  2.

वास्तु Vastu Tips : के हिसाब से घर का आंगन होना ही चाहिए। आंगन घर और बाहर के बीच विभाजक का कार्य करता है। घर की बात घर में ही रखें उसे आंगन तक भी ना ले जाएं।

Vastu Tips : 3.

उत्तर का आंगन सबसे अति उत्तम, पूर्व का उत्तम और पश्चिम का मध्यम माना गया है। यदि आंगन बीचोबीच है तो उसके उत्तर में पूजाघर, आग्नेय में रसोईघर रखें। आंगन मकान का केन्द्रीय स्थल होता है। यह ब्रह्म स्थान भी कहलाता है। ब्रह्म स्थान सदैव खुला व साफ रखना चाहिए।

Vastu Tips : 4.

भूखण्ड, आंगन और घर तीनों में मण्डल और मण्डलेश का विचार किया जाता है। मतलब यह कि आंगन और घर की लंबाई और चौड़ाई को वास्तु के अनुसार निर्धारित किया जाता है। भूखण्ड की लम्बाई और चौड़ाई को गुणा करके 9 का भाग देकर शेष अंक से शुभ-अशुभ का विचार किया जाता है।

Music संगीत सुनने से दूर होंगे गंभीर रोग, जानिए रोचक जानकारी

Vastu Tips : 5.

कहते हैं कि यदि शेष 1 हो तो दाता, 2 धूपति, 3 हो तो नपुंसक, 4 हो तो चोर, 5 हो तो पंडित, 6 हो तो भोगी, 7 हो तो धनपति, 8 हो तो दरिद्र और 9 हो तो धनी माना जाता है।

Vastu Tips : 6.

बीच में नीचा और चारों ओर से ऊंचा आंगन अच्‍छा नहीं माना जाता है परंतु बीच में ऊंचा हो और चारों ओर से नीचा हो तो ऐसा आंगन शुभ है। जहां आंगन पक्का कराया जाता है, वहां भी विवाह मण्डप के लिए थोड़ा सा स्थान कच्चा छोड़ दिया जाता है।

Vastu Tips : 7.

आंगन में तुलसी, अनार, जामफल, कड़ी पत्ते का पौधा, नीम, आंवला आदि के अलावा सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाले फूलदार पौधे लगाएं। तुलसी हवा को शुद्ध कर कैंसर जैसे रोगों को मिटाती है। अनार खून बढ़ाने और वातावरण को सकारात्मक करने का कार्य करता है। कड़ी पत्ता खाते रहने से जहां आंखों की रोशनी कायम रहती है वहीं बाल काले और घने बने रहते हैं, दूसरी ओर आंवला शरीर को वक्त के पहले बूढ़ा नहीं होने देता। यदि नीम लगा है तो जीवन में किसी भी प्रकार का रोग और शोक नहीं होगा।

Venus Transit 2021: शुक्रदेव कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों की लगेगी लाटरी

Vastu Tips : 8 .

शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आंवला और पांच आम के वृक्ष अपने आंगन में या कहीं और लगाता है, वह पुण्यात्मा होता है और कभी नरक के दर्शन नहीं करता।

Vastu Tips : 9.

इसके अलावा घर के द्वार के आगे प्रतिदिन रंगोली बनाएं और आंगन की दीवारों और भूमि पर मांडने मांडें।

vastu tips: घर की यह दिशा प्रदान करती है धन और संपत्ति

Vastu Tips : 10.

तुलसी माता को आंगने के बीचोबीच एक बड़े से गमले में या चौकोर बने ऊंचे गमले में स्थापित किया जाता है।

Vastu Tips : 11.

आंगन में चंपा, पारिजात, रातरानी, रजनीगंधा, मोगरा और जूही के फूल के पौधे लगाएं।

Vastu Tips : 12.

आंगन का अधिकतर हिस्सा कच्चा रखें और जहां से घर में दाखिल होना हो वहां पगडंडीनुमा पत्‍थर का रास्ता बनाएं

संकलन.
श्री ज्योतिष सेवा संस्थान भीलवाड़ा(राजस्थान)

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in