Vastu Tips For Home : हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहे। जिसके लिए वो दिन रात मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी वो सफलता नहीं मिल पाती जिसकी उसे चाह थी। वास्तु शास्त्र अनुसार अगर घर या ऑफिस का वास्तु खराब हो तो सफलता की राह में बाधा उत्पन्न होती है। वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाने से आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
वास्तु अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार पर सिन्दूर से स्वास्तिक का निशान बनाया जाए तो इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती। स्वास्तिक बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये नौ अंगुली लंबा और नौ अंगुल चौड़ा होना चाहिए।
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही आप चाहें तो घर के आस-पास केले का पेड़ भी लगा सकते हैं। ये पेड़ घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।
बड़ी से बड़ी बीमारी दूर कर सकता है हनुमान जी का ये शक्तिशाली पाठ
घर की छत पर गोल आईना लगाने से भी वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। ध्यान रखे कि घर की छत पर आईना ऐसे लगाएं जिससे उसमें पूरे घर का प्रतिबिंब नजर आए।
धन-दौलत में वृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर शंख, कौड़ी, सीप, समुद्री झाग, लाल कपड़े में या मौली में बांधकर लटका दें। मान्यता है ऐसा करने से घर पर या घर के लोगों को किसी की बुरी नजर नहीं लगती।
इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा साल 2022 : Horoscope 2022
घर में सुबह शाम शंख की ध्वनि करने से भी घर में वास्तु दोष खत्म होता है और आर्थिक संपन्नता आती है। घर में धन की कभी कमी नहीं हो इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा लगाने से धन-दौलत में बढ़ोतरी होने की मान्यता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखे कि ये दिशा जितनी खाली रहती है उतनी ही सुख समृद्धि आती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।