Vastu Tips for Home : वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में दिशाओं का खास महत्व है। चारों दिशाओं में से उत्तर दिशा भगवान (Vastu Tips) कुबेर की दिशा मानी जाती है। यही कारण है कि घर बनवाते वक्त उत्तर दिशा का विशेष ध्यान रखा जाता है। माना जाता है कि घर की उत्तर दिशा का वास्तु अगर सही है तो परिवार में धन और समृद्धि का आगमन होता रहता है। साथ ही घर के लोग स्वस्थ रहते हैं और आर्थिक स्थिति भी अच्छी मजबूत होती है। आइए जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा के कौन से दोष दूर करने से सुख-शांति बनी रहती है।
Vastu Tips For Home
महाशिवरात्रि से चमक जाएगा इन राशि वालों का भाग्य! होगी धन वर्षा Mahashivratri 2022
इन लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बनने जा रही है मंगल और शनि की युति Mars transit
– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवारों में दरार होना अशुभ है। ये घर-परिवार में विवाद होने होने का संकेत देते हैं। अगर उत्तर दिशा की दीवार में दरार हो तो यह और भी अशुभ परिणाम देती है। ऐसे में घर की खुशहाली के लिए उत्तर दिशा की दीवार को दरार से मुक्त रखना चाहिए।
– वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा में पानी का नल नहीं लगवाना चाहिए। दरअसल इस दिशा में लगा पानी का नल घर में आर्थिक तंगी पैदा करता है। साथ ही घर के लोगों की सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
शनिदेव देंगे इन राशि वालों को जबरदस्त धनलाभ, जानें अपनी राशि shanidev
गुरु के प्रभाव से अगले 27 दिन तक चमकेगा इन लोगों का भाग्य Astrology
– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में किचन नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा में किचन बनवाने से घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। ऐसे में सुख-शांति के लिए इस दिशा में किचन बनवाने से बचना चाहिए।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में अंडरग्राउंड वाटर टैंक बनवाना बेहद शुभ होता है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही घर के सदस्यों की तरक्की होती है।
– वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तरमुखी भवन में आगे की तरफ अधिक से अधिक खुली जगह छोड़नी चाहिए, क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर से संबंधित है। वहीं उत्तर दिशा में पूजा घर बनवाना बेहतर होता है। इसके अलावा इस दिशा में अतिथि कक्ष भी बनवा सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।