shanidev : वैदिक ज्योतिष (shanidev) के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन (shanidev) पर पड़ता है। इस साल 2022 में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन और उदय होने जा रहे हैं। इस लिस्ट में आयु प्रदाता और कर्मफल दाता शनि देव का भी नाम है। आपको बता दें शनि देव 22 जनवरी 2022 को अस्त हो चुके थे और वह 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे।
शनि देव (shanidev) के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह स्थिति शुभ रहेगी तो किसी के लिए अशुभ। लेकिन 6 राशियां एसीं हैं जिनको कि विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 6 राशियां कौन सीं हैं…
shanidev
इन राशि वालों पर हमेशा रहती है महादेव की कृपा, पूरी होती है हर कामना Mahashivratri 2022
मेष राशि: इन राशि और लग्न वालों की गोचर कुंडली के दशम (कर्म, करियर, जॉब, व्यापार) भाव में शनि देव उदित हो रहे हैं। साथ ही आपकी राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो भाग्य स्थान पर बैठे हुए हैं। इसलिए आपकी कुंडली में राज योग का निर्माण हो रहा है। जिससे आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। आप चुनाव जीत सकते हैं या फिर राजनीति में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है।
ऐसी लड़की से शादी करके तबाह हो जाते हैं लड़के, ऐसे करें पहचान samudra shastra
वृषभ राशि: शनि देव के उदय होने से आपकी गोचर कुंडली में भी राज योग का निर्माण हो रहा है। यह समय काम- कारोबार के लिए बहुत अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही वृष राशि के जातकों को राजनीति में भी सफलता मिल सकती है।
बहुत शर्मीले होते हैं इन राशि के जातक, जानें अपने बारे में Shy Zodiac Signs
कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली के सप्तम (दांपत्य जीवन, साझेदारी) स्थान में शनि देव उदय हो रहे हैं। इसलिए आपकी कुंडली में भी केंद्र त्रिकोण राज योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस समय आपको साझेदारी का काम फलेगा। इस दौरान आप राजनीति में भी सफल हो सकते हैं। चुनाव जीतने के भी योग हैं। अगर आप शनि से संबंधित व्यापार (ऑयल, पेट्रोलियम, खदान, लोहा) करते हैं तो आपको विशेष फायदा हो सकता है।
कब है विजया एकादशी, जानें व्रत विधि, मुहूर्त व महत्व Vijaya Ekadashi 2022
तुला राशि: आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ (सुख, वाहन, माता) के भाव में शनि देव उदित हो रहे हैं। इसलिए आपकी कुंडली में केंद्र त्रिकोण राज योग बन रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना रहेगी। हर काम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको जबरदस्त धनलाभ हो सकता है।
हर बिगड़े काम को बनाकर सफलता देते है लौंग के ये उपाय Astro Remedy
मकर राशि: आपकी गोचर कुंडली में शश और त्रिकोण राज योग बन रहा है। साथ व्यापार दाता बुध भाग्येश के साथ बैठा है। इसलिए आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। आप चुनाव जीत सकते हैं या फिर आप आपको कोई मंत्री या अन्य पद मिल सकता है। अगर आप इस दौरान कोई व्यापार में कोई नई डील करना चाह रहे हैं, तो यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। लाभ के संकेत दिख रहे हैं।
कुंभ राशि: शनि के मकर राशि में उदित होने से कुंभ राशि पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। राशि स्वामी शनि उदित होकर कुंभ राशि के लोगों को धन लाभ दिलाएंगे। भाग्य इन पर मेहरबान होगा और अपने कार्यक्षेत्र में यह तारीफ और तारीफ पाएंगे। अगर आपका काम लोहे से संबंधित है या आप ट्रेवल, ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ हो सकता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।