Vastu Shastra: वास्तु (Vastu Shastra) का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। अगर हमारा (Vastu Shastra) घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार बना हो तो घर में शांति, सुख समृद्धि रहती है। वहीं अगर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो घर दरिद्री छा जाती है और मां लक्ष्मी रूठ कर चली जातीं हैं।
Vastu Shastra
बुरे वक्त से बचने के लिए ये 5 टोटके हैं बेहद चमत्कारी Chamatkari Totke
रुपयों पैसों में बढ़ोत्तरी से सराबोर रहेंगे ये राशि वाले Mangal Gochar
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को लेकर भी कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो वास्तु अनुसार अपने घर में ये 5 तस्वीरें लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इन तस्वीरों को लगाने से घर में बरकत आती है और आपकी धन-दौलत में वृद्धि होती है।
भगवान सूर्य की प्रतिमा
वास्तु अनुसार अगर आपका हर वक्त बेवजह खर्चा होता रहता है तो इस समस्या से छुटाकारा पाने के लिए उगते हुए सूर्य भगवान की प्रतिमा को घर में लगाना चाहिए। मान्यता है कि घर में सूर्य भगवान भगवान क प्रतिमा लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती। साथ ही सुख समृद्धि बनी रहती है।
रुपये गिनते वक्त ये गलती करने से रुठ जाती है लक्ष्मी Note Counting
तैरती हुई मछली
घर में फिश एक्वेरियम रखना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप एक्वेरियम नहीं रखना चाहते तो घर में तैरती मछलियों की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप इस तस्वीर को मुख्य द्वार की बाईं ओर लगा सकते हैं।
मेमने की तस्वीर
अगर आपके जीवन में लगातार परेशानियां बनी हुई हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या फिर ऑफिस में मेमने यानी भेड़ की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहती है।
सूर्य, मंगल और शुक्र मिलकर बदलेंगे इन राशियों की तकदीर Planets Transit
बहता हुआ पानी
अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो घर में बहते हुए पानी की तस्वीर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के सदस्यों का भाग्य प्रबल होता है। आप चाहें तो समुद्र की तस्वीर भी लगा सकते हैं। हाथ ही आय में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर
घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। मान्यता है जैसे घोड़े लगातार दोड़ते रहते हैं। ऐसे ही आपके घर की तरक्की में कोई अवरोध नहीं आता है। साथ आय में वृद्धि भी होती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।