Money धन की कामना सभी को होती है लेकिन बहुत कम ही लोग होते हैं जिनकी यह कामना पूरी हो पाती है। तंत्र शास्त्र में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वह वस्तुएं धन को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घर में रखने से ही आपकी किस्मत चमक सकती है।
Stone कौन सा रत्न पहने और किस देवी देवता का पूजन करे, जाने लग्न और राशि अनुसार
कुबेर प्रतिमा-
भगवान कुबेर यक्ष व गंधर्वों के स्वामी हैं। यही समस्त संसार के धन की रक्षा करते हैं। इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जहां इनकी प्रतिमा रखी वहां की साफ-सफाई रोज की जाए। ऋतुमती होने पर महिलाएं कुबेरदेव की प्रतिमा को हाथ न लगाएं।
पारद लक्ष्मी प्रतिमा-
पारद से निर्मित देव प्रतिमाओं को बहुत ही विशेष माना गया है। घर में पारद से निर्मित लक्ष्मी प्रतिमा रखने से बहुत लाभ होता है। इस प्रतिमा की स्थापना घर के पूजन स्थान पर करनी चाहिए और प्रतिदिन इसकी पूजा करनी चाहिए।
आपकी पत्नी में ये गुण है तो आप बहुत भाग्यशाली Lucky है
श्रीयंत्र-
यंत्र शास्त्र में श्रीयंत्र की विशेष महिमा बताई गई है। इसे यंत्रराज की उपाधि दी गई है। इस यंत्र को धन वृद्धि, धन प्राप्ति, कर्ज से सम्बन्धित धन पाने के लिए, लोन इत्यादि प्राप्त होने के लिए तथा लाटरी, सट्टा आदि द्वारा धन पाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसकी स्थापना घर के पूजन कक्ष में करनी चाहिए।
कमल गट्टा-
कमल गट्टा कमल से निकलने वाला एक प्रकार का बीज है। चूंकि मां लक्ष्मी कमल पर ही विराजमान होती हैं इसलिए इस बीज को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। इसे घर के पूजन स्थान पर रखना चाहिए। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
राशि से जानिए आपको कैसा प्यार Love देगी आपकी गर्लफ्रेंड
दक्षिणावर्ती शंख-
तंत्र-मंत्र में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है। इसे घर के पूजा स्थान या तिजोरी मेंं रखने से माता लक्ष्मी स्वत: ही इसकी ओर आकर्षित होती है और रंक को भी राजा बना देती हंै। ये बहुत ही चमत्कारी उपाय है।