Surya Rashi Parivartan : सूर्य सभी ग्रहों के स्वामी हैं। ज्योतिष अनुसार इस ग्रह का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 16 नवंबर को सूर्य ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है जो 16 दिसंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर काफी शक्तिशाली है जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशि वालों के लिए ये गोचर बेहद ही शुभ साबित होगा।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मेष:
इस गोचर के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से लाभ और हानि भी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। हर काम सावधानी से करें।
वृषभ:
वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन:
कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। खर्चों पर ध्यान देना होगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग हैं। मेहनत का उचित फल मिलेगा। कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
आपकी सेक्स लाइफ के बारे में क्या कहती है आपकी राशि, जानिए अभी
कर्क:
प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े कोई जरूरी फैसले ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अचानक से किसी काम में सफलता मिल सकती है।
सिंह:
ये गोचर आपके लिए नये बदलाव लेकर आएगा। अच्छा पैसा कमा सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
कन्या:
सूर्य का गोचर आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हर कार्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अप्रत्याशित स्रोत से धन की प्राप्ति होती है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंधों का अनुभव कर सकते हैं।
घर में रख लें मिट्टी की ये चीजें, सोने सी चमक जाएगी किस्मत
तुला:
नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। खर्च और बचत का ध्यान रखें। आय का प्रवाह अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:
करियर में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लाभ प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। किए गए प्रयासों में सफलता हासिल होने के आसार हैं।
धनु:
सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
ऐसे माथे वाली महिला के अनेक पुरुषों से होते हैं संबंध, जानिए कैसे
मकर:
सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में लाभ मिलने के संकेत है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ:
नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल में उच्च पद पर आसनी हो सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में किसी का सहयोग मिल सकता है।
मीन:
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्याधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार का माहौल तनाव पूर्ण रह सकता है। किसी से लड़ाई-झगड़ा होने के आसार हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।