Surya Gochar 2022: सूर्य भगवान (Surya Gochar) राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर 12 राशियों पर सकारात्मक (Surya Gochar) या नकारात्मक रूप से पड़ता है। सूर्य 15 मई दिन रविवार को मेष लग्न में सुबह के 4:50 पर मेष राशि से वृष राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। इसी के साथ सूर्य शनि से मुक्त होकर मंगल के समीप आ जाएंगे। यानी इस दौरान मंगल की दृष्टि भगवान सूर्य पर होगी। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस गोचर परिवर्तन से किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
Surya Gochar 2022 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
घर की इस दिशा में लगाए ये पौधे तो हो जाएगा बंटाधार! Vastu Tips
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को बता दें कि गोचर परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें। किसी भी मामले में जिद ना करें। ठगे जाने की आशंका बढ़ सकती है।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों को बता दें कि ऐसे समय में वाद विवाद बढ़ सकते हैं। इसके अलावा फिजूल में धन की हानि भी हो सकती है। सतर्क रहें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक ध्यान दें कि सूर्य गोचर परिवर्तन के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है, जिससे अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे अलग फिजूल खर्चा भी बढ़ सकता है।
शुक्र प्रदोष के दिन थोड़ा सा कपूर करेगा हर परेशानी होगी दूर! Shukra Pradosh Vrat
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को बता दें कि पदोन्नति के साथ-साथ किसी अच्छे कार्य के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। इसके अलावा नए रोजगार की प्राप्ति भी हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक के लिए अच्छा समय है। ना केवल रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं बल्कि नए काम करने पर सफलता भी हासिल हो सकती है। लंबे समय से यदि कोई कार्य रुका हुआ है तो वह भी पूर्ण होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों को बता दें कि इस समय तंगी बढ़ सकती है। साथ ही परिवार वालों या प्रियजनों से दूर भी हो सकते हैं। ऐसे में संभल कर रहना जरूरी है।
Love Life प्यार में वफादारी निभाती हैं इन राशि की लड़कियां
तुला राशि
तुला राशि वाले जातक थोड़ा संभल कर रहे। सूर्य ग्रह परिवर्तन आपके लिए खराब सूचना ला सकता है। इससे अलग कलह क्लेश बढ़ सकते हैं। साथ ही उच्च अधिकारियों से परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक थोड़ा संभल कर रहें। तनाव बढ़ सकता है। इससे अलग शरीर में बीमारी या रोग भी हो सकते हैं। शारीरिक श्रम भी बढ़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को बता दें कि रोगों से मुक्ति मिलेगी। धन के रास्ते खुलेंगे। शत्रु पर जीत हासिल होगी और व्यवहार विवाद भी खत्म होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को बता दें कि प्रेम संबंध में विवाद हो सकता है। संतान सुख में भी कमी आ सकती है। उच्च शिक्षा में भी दिक्कत देखनी पड़ सकती है।
लव मैरिज में बाधक बनते हैं ये 4 ग्रह, आजमाएं ये ज्योतिषीय उपाय Love Marriage Ke Upay
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक सेहत को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। उनके शरीर में रोग या बीमारियां हो सकती हैं। इसके साथ ही व्यापार में हानि भी हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों को बता दें कि धन प्राप्ति के नए नए रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है। यह समय काफी उत्तम रहेगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।