shanidev 1
चमत्कारी उपाय राशिफल लाल किताब

शनिवार के चमत्कारी उपाय : मिलेगा रुपया पैसा और शनिदेव भी होंगे प्रसन्न : Shaniwar Ke Upay

Shaniwar Ke Upay : आज वर्ष 2021 के अगस्त माह का दूसरा शनिवार है। मान्यता के मुताबिक आज का दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

shanidev 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

शनिदेव की नियमानुसार पूजा और व्रत करने से शनिदेव की कृपा होती है और सारे दुख खत्म हो जाते हैं। वहीं अगर शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो मनुष्य पर कई तरह के संकट आते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका बना हुआ काम बिगड़ जाता है। खासकर शनिवार को तो कुछ न कुछ नुकसान जरूर होता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो आपको शनि को शांत करने के लिए कुछ उपाय करने के साथ विशेष पूजन विधि से शनिदेव को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए।

युवाओं की दुश्मन होती हैं ये 3 आदतें, पूरा जीवन कर देती हैं बर्बाद : Youth

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिदेव के प्रसन्न होने पर आपके जीवन के हर दुख का अंत हो जाएगा।

ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें । फिर पीपल को छूकर प्रणाम करने के बाद सात परिक्रमा करें। शनिवार को एक बार ही भोजन करें और 7 बार शनि मंत्र दोहराएं।

धन, यश और प्यार प्राप्ति के मार्ग भी प्रशस्त करती है छिपकली, रोचक जानकारी 

शनिवार को इन मंत्रों के जाप से सभी कष्ट दूर होते हैं

शनि देव का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

शनि देव के वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

शनि देव का एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

शनि देव का गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।

क्या श्रावण मास में वास्तु (Vastu) नियमों से लाभ मिल सकता है ?

शनिवार के विशेष उपाय

– शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

– शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।

– भिखारियों को काले उड़द का दान करें।

– जल में काले उड़द को प्रवाहित करें।

– शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।

– चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।

मन से निकल जाएगा सांप का डर, यदि आज इस तरह करेंगे पूजन

– शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।

– शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ’ऊं ह्वीं भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।

– शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Shaniwar Ke totke, Shaniwar Ke Upay
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in