shanidev aarti 2021 1
ज्योतिष जानकारी राशिफल

शनिवार की सुबह इन 3 चीजों के दिखने से मिलती है शनिदेव की कृपा : Shanidev

Shanidev : शनिवार का दिन शनि Shanidev भगवान को समर्पित है। शनिदेव Shanidev को उग्र ग्रह कहा गया हैं। उनको न्यायप्रिय देवता भी कहा जाता है। इसलिए गरीबों और बुजुुुुर्गों के साथ अच्छा व्यवहार करने वालों के साथ वह हमेशा अच्छा करते हैं और गलतियों की जल्दी ही सजा भी देते हैं। वे हनुमान जी के भक्तों को कभी कष्ट नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए आप हनुमान जी को सिंदूरी चोला चढ़ाएं और शनिदेव Shanidevका जाप करें। शनिवार को शनिदेव के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ शनि के प्रकोप से छुटकारा दिला सकता है।

shanidev aarti 2021 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि शनिवार के दिन सुबह-सुबह यदि खास तीन चीजें दिख जाएं तो आपका दिन शुभ हो जाएगा। इन तीन चीजों के दर्शन से शनिवार के दिन भगवान शनिदेव Shanidev की आप पर कृपा बनी रहेगी।

एक पान का पत्ता भी बना सकता है आपके सभी बिगड़े काम ! Astro Tips

1. भिखारी का दर्शन

शनिवार के दिन किसी गरीब भिखारी का दरवाजे पर दर्शन देना बहुत शुभ होता है। उन्हें दान देना भाग्य को बेहतर बनाता है। कुछ लोग शनिवार के दिन घर आए भिखरी या गरीब को भगा देते हैं। ऐसा करने से शनिदेव रुष्ट होते हैं और ऐसे लोगों पर अपना प्रकोप दिखाते हैं।

हर कार्य में मिलेगी सफलता, यदि राशि के अनुसार पहनेंगे इस रंग के कपड़े

2. सड़क पर सफाई वाले का दिखना

शनिवार को सुबह-सुबह सड़क पर झाड़ू लगाने वाले का दिखना भी मंगलसूचक होता है। उसे कुछ रुपये या काले रंग का कपड़ा जरूर दें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बरसती है। जिस काम के लिए आप घर से बाहर जा रहे होते हैं, उस काम में भी सफलता मिलती है। सारा दिन शनिदेव की कृपा से सुख और शांति से कट जाता है।

अगस्त माह 2021 के व्रत एवं त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट : festivals list

3. काले कुत्ते का दिखना

शनिवार के दिन घर से निकलते ही काले कुत्ते का दिखना भी मंगलकारी होता है। कुत्ता शनिदेव का वाहन है। कुत्ते को खाना खिलाने वाले लोगों से शनिदेव विशेष रूप से प्रसन्न रहते हैं। काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाना शुभ होता है। इससे ना केवल शनि देव बल्कि राहु और केतु भी प्रसन्न होतेे हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged mathura ke shanidev, shanidev
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in