Shani Rashi 2022 effect on all zodiac signs : शनि ग्रह (Shani Rashi) की स्थिति में जरा सा भी बदलाव मानव जीवन (Shani Rashi) में बड़े परिवर्तन लाता है। इस बार तो शनि की स्थिति में महा परिवर्तन होने जा रहा है। आज यानि 29 अप्रैल को 30 साल बाद शनि अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। इसका बड़ा असर सभी 12 राशियों के जातकों पर होगा। साथ ही शनि का गोचर मीन राशि पर साढ़े साती शुरू करेगा और कर्क-वृश्चिक राशि पर ढैय्या शुरू करेगा। आइए जानते हैं कि सभी राशियों पर असर-
Shani Rashi 2022 effect on all zodiac signs
कपूर के प्रयोग से दूर होंगे कालसर्प दोष और वास्तु दोष Camphor Upay
मेष: शनि गोचर आय में बढ़ोतरी करेगा। वेतन बढ़ सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। नई नौकरी मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत अच्छा समय है।
वृषभ: शनि का कुंभ में प्रवेश शुभ रहेगा। मनपसंद नौकरी मिल सकती है, जिसके सपने आपने लंबे समय से देख रखे थे। अटके काम बनेंगे। विदेश भ्रमण के योग हैं।
मिथुन: शनि का गोचर आय बढ़ाएगा। कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि इस समय धैर्य रखेंगे तो कई लाभ उठा सकते हैं। ससुराल पक्ष से सम्बंध सुधरेंगे।
अक्षय तृतीया पर इन 3 चीजों के दान से मिलेगा शुभ अक्षय फल Akshaya Tritiya 2022
कर्क: कर्क राशि के जातकों को यह समय मुश्किलें दे सकता है। वर्कप्लेस और वैवाहिक जीवन में समस्याएं हो सकती हैं। यह समय धैर्य से निकालें।
सिंह: इस राशि के लोग बचकर रहें। संभलकर चलने में ही भलाई है क्योंकि दुश्मनों, बीमारियों से नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी मुकदमे में न फंसें। शनि से बचाव के उपाय करें।
कन्या: इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा। हालांकि यह चरण ज्यादा नुकसान नहीं कराएगा। खासकर शादीशुदा लोगों के लिए यह समय आसानी से गुजर जाएगा।
घर में उल्टे जूते-चप्पल रखने से होती है धनहानि Successful Life Mantra
तुला: तुला राशि वालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन ठीक-ठाक असर देगा। यदि रोजाना कुत्ते को रोटी दें, तो विशेष लाभ होगा। संतान प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक: इस राशि पर शनि के राशि परिवर्तन का असर औसत रहेगा। अच्छे कर्म करेंगे तो शनि अच्छा फल देंगे। माता की सेवा करें। जमीन-मकान खरीदने के योग बन सकते हैं।
धनु: धनु राशि वालों को यह समय धैर्य से गुजारना चाहिए। कई तरह के नुकसान होने की आशंका है। आटे की चार लोई पर हल्दी लगाकर हर गुरुवार को गाय को खिलाएं।
2023 तक इन राशि वालों पर खूब पैसा बरसाएंगे केतु Ketu Planet Gochar
मकर: शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। कुंभ और मकर दोनों ही शनि की राशि हैं। मकर राशि वालों के लिए यह परिवर्तन शुभ है। उन्हें तगड़ा धन लाभ हो सकता है।
कुंभ: कुंभ राशि वालों को भी शनि शुभ फल देंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। करियर में तरक्की होगी। धन लाभ होगा।
मीन: शनि गोचर मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। इन लोगों को बचकर रहना चाहिए। पुलिस केस से दूर रहें। कोई बीमारी घेर सकती है। शनि से बचाव के उपाय करें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।