Akshaya Tritiya 2022

अक्षय तृतीया पर इन 3 चीजों के दान से मिलेगा शुभ अक्षय फल Akshaya Tritiya 2022

Akshaya Tritiya 2022 : साल 2022 में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर्व 3 मई हो है। इस दिन दान का विशेष महत्व (Akshaya Tritiya) बताया गया है। मान्यता है इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य का फल मिलता है। साथ ही इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इस त्योहार को आखा तीज भी कहा जाता है। वहीं इस साल इस तिथि पर 3 राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त और इस दिन किन वस्तुओं का करना चाहिए दान…

Akshaya Tritiya 2022

Akshaya Tritiya 2022
Akshaya Tritiya 2022

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त:
अक्षय तृतीया एक ऐसा दिन है कि आप ​बिना मुहूर्त का विचार किए खरीदारी या कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं क्योंकि पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन आप किसी भी समय में विवाह, सगाई कर सकते हैं और सोना, चांदी, आभूषण, मकान, वाहन या अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।

अपने जन्‍म के वार और समय से जानें कितने किस्‍मत वाले हैं आप Astrology

बन रहे हैं 3 राजयोग
अक्षय तृतीया के दिन शुक्र ग्रह के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग, गुरु बृहस्पति के मीन राशि में होने से हंस राजयोग और शनि के अपने घर में विराजमान होने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है, वहीं इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में स्थित रहेंगे। लगभग 50 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि दो ग्रह उच्च राशि में और दो प्रमुख ग्रह स्वराशि में स्थित रहेंगे।

ग्रहण समाप्त होते ही तुरंत कर लें ये काम, बुरे असर से होगा बचाव Solar Eclipse 2022

अक्षय तृतीया पर दान का महत्व
अक्षय तृतीया के दिन कई लोग दान दक्षिणा भी करते हैं। इसका बहुत बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि दान- पुण्य करने से घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और घर में धन-धान्य की कमी भी नहीं होती है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

Akshaya Tritiya 2022
Akshaya Tritiya 2022

जौ का करें दान
अक्षय तृतीया पर जौ का दान करने से लोग अपने सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं। शास्त्रों में जौ को कनक यानी सोने के समान माना गया है। इसलिए जौ का दान करने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है।

सोना ही नहीं अक्षय तृतीया पर इन चीजों की खरीदारी भी होती है शुभ 

अन्न का करें दान
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के दिन चावल, दाल व आटा आदि का करना बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही अन्नपूर्णा माता की कृपा सदा बनी रहती है।

घर-दफ्तर की इस दिशा में लगा लें विंड चाइम्‍स, मिलेगी तेजी से सफलता-पैसा! 

जल के पात्र का करें दान
अक्षय तृतीया के दिन जल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। प्याऊ के लिए या लोगों के लिए पीने के साफ पानी की व्यवस्था करवा सकते हैं। पुराणों में भी लिखा है कि अक्षय तृतीया को जल का दान करना महापुण्य माना गया है। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कोई जल का पात्र भी दान कर सकते हैं।

Akshaya Tritiya 2022
Akshaya Tritiya 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।